एक भी यहूदी के जिंदा बचने तक होते रहेंगे आतंकी हमले... हमास नेता ने ईरान में दी इजरायल के विनाश की धमकी
Updated on
02-11-2023 03:06 PM
तेहरान: हमास के मुखिया गाजी हमद ने पिछले दिनों ईरान के एक टीवी चैनल पर बड़ा बयान दिया है। यह बयान संगठन के इजरायल विरोधी रुख को बयां करने के लिए काफी है। गाजी हमाद ने ईरानी टीवी पर कहा है कि जब तक इजरायल का सफाया नहीं हो जाता, तब तक संगठन नहीं रुकेगा। सात अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों ने इजरायल के एक समुदाय पर अचानक हमला बोल दिया था। इसमें 1400 से अधिक लोग मारे गए और बच्चों सहित कम से कम 240 लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। तब से ही लगातार गाजा पर हमले जारी हैं। अब तक इन हमलों में करीब नौ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
'10 लाख बार करेंगे हमले' हमाद ने ईरानी के मेमेरी टीवी पर कहा, 'इजरायल एक ऐसा देश है जिसकी हमारी धरती पर कोई जगह नहीं है। हमें उस देश को हटाना होगा।' इसके बाद उनसे सवाल किया गया क्या इसका मतलब इजरायल का विनाश है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'हां बिल्कुल।' हमास नेता ने कहा कि संगठन के आतंकी तब तक सात अक्टूबर की तरह के हमलों को दोहराते रहेंगे जब तक कि इस छोटे से मध्य पूर्वी देश में एक-एक यहूदी को खत्म नहीं कर दिया जाता। हमास की मानें तो हमास हम जो काम करते हैं उसके लिए संगठन को कोई दोष नहीं दे सकता है। उनके शब्दों में, 'सात अक्टूबर,10 अक्टूबर, 10 लाख अक्टूबर तक - हम जो कुछ भी करेंगे वो सब कुछ ठीक है।' गाजी हमाद के इंटरव्यू की एक क्लिप को यूके के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया है।
इजरायल का विनाश होगा! हमाद का कहना है कि इजरायल को सभी 'फिलिस्तीन की जमीन' से मिटा दिया जाना चाहिए, यानी, पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाना चाहिए। हमाद का दावा है कि इजरायल का अस्तित्व ही 'अतार्किक' है। हमाद का कहना था इजरायल को सबक सिखाना होगा और ऐसे हमले दो और तीन बार और होंगे। हमाद की मानें तो उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है कि इन हमलों की उन्हें क्या कीमत चुकानी पड़ेगी। संगठन का हर आतंकी 'शहीद' होने के लिए तैयार है। हमाद यह झूठ बोलने से भी पीछे नहीं हटे कि संगठन का इरादा नागरिकों को नुकसान पहुंचाने का नहीं था, लेकिन जमीन पर काफी मुश्किलें थीं। गाजा में जारी हैं हमले हमास के हमले का जवाब देने के लिए इजरायल ने गाजा पर हमले किए। गाजा जहां पर हमास का शासन है, वहां पर इजरायल की सेना और टैंक दाखिल हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सांसदों के गाजा में युद्धविराम की अपील को मजाक बताते हुए खारिज कर दिया है। ब्रिटेन के प्रमुख रब्बी सर एप्रैम मिर्विस ने कहा कि इस तरह की अपील हमास को और अधिक क्रूरता के लिए एक गैर-जिम्मेदाराना कदम उठाने के लिए प्रेरित करने वाली हैं। लेबर पार्टी के मुखिया सर कीर स्टार्मर पर उनकी पार्टी की ओर से दबाव बढ़ गया है। पार्टी के सदस्यों ने इजरायल को हमास के सामने घुटने टेकने के लिए कहने की अपील की है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…