Select Date:

अमेरिका से आतंकी पन्नू की पंजाब CM को धमकी वीडियो जारी कर बोला गैंगस्टर संपर्क करें गणतंत्र दिवस पर देंगे सजा

Updated on 16-01-2024 12:36 PM

खालिस्तान समर्थक व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की धमकी दे दी है। इतना ही नहीं, पन्नू एक नया वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है, ताकि एक बार फिर पंजाब को आतंकवाद के दौर में धकेल सके। पन्नू ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है।

पन्नू ने अपनी वीडियो में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया है। पन्नू वीडियो में बीते दिनों हुए एनकाउंटरों की बात कर रहा है और पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को बोल रहा है। इतना ही नहीं, पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक करने के लिए उठाए गए कदमों को गलत करार दिया।

पन्नू ने सीएम मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह करार दिया है और डीजीपी गौरव यादव को भी पूर्व डीजीपी गोबिंद राम बताया है।

26 जनवरी को सजा देने की कही बात

पन्नू ने सीएम मान को धमकी भी दी है। सीएम भगवंत मान जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां पन्नू माहौल खराब करने की तैयारी में है। पन्नू ने अपने शब्दों में सीएम को ऐसा कर सजा देने की बात कही है। वहीं, चेतावनी भी दी है कि एनकाउंटर की आड़ में पंजाब के नौजवानों की नसलकुशी ना की जाए।

13 दिसंबर से पहले संसद हमले की दी थी धमकी

पन्नू इससे पहले भी देश तोड़ने की धमकियां देता रहा है। इतना ही नहीं, खालिस्तानी नारों को लिखवाने में भी पन्नू का ही हाथ रहा। पिछले महीने की 5 तारीख को पन्नू ने 13 दिसंबर को संसद हमले की धमकी थी। जिसके बाद 13 दिसंबर को भारत की नई संसद में कलर बम फेंके गए और घुसपैठ भी हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.