गाजा में जमीनी हमलों में हो आतंकियों और आम नागरिकों की पहचान...बाइडन की इजरायल से गुहार
Updated on
30-10-2023 01:52 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर इजरायल को बड़ा संदेश दिया है। बाइडन ने कहा है कि इजरायल को गाजा के आम नागरिकों की रक्षा करनी होगी। उन्होंने रविवार को गाजा को दी जाने वाली मदद में महत्वपूर्ण इजाफे का ऐलान किया है। पिछले दिनों अमेरिका की तरफ से गाजा को 100 मिलियन डॉलर का ऐलान किया गया है। इजरायली सेना की तरफ से कहा गया है कि वह गाजा पट्टी में अपने जमीनी हमले के साथ तेज हवाई हमले करके आक्रमण बढ़ा रही है। सात अक्टूबर को हमास की तरफ से इजरायल पर अचानक हमला कर दिया गया था। इसके बाद से ही दोनों तरफ युद्ध छिड़ा हुआ है। अब तक करीब नौ हजार लोगों की मौत हो गई है।
नेतन्याहू से की बात अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है। उन्होंने नेतन्याहू से अपील की है कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) को गाजा में आम नागरिकों को निशाना बनाने से बचना होगा। स्वास्थ्य अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि हमास के नियंत्रण वाली सीमा में तीन हफ्तों के अंदर आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में आधे बच्चे हैं। हमास की तरफ से हुए आतंकी हमले के बाद इजरायल की तरफ से हवाई हमले किए गए थे। बाइडन ने रविवार को ही मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-अल-फतह-अल-सीसी के साथ एक फोन कॉल में आम नागरिकों की सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की है। दोनों नेताओं ने गाजा को मिलने वाली मदद में महत्वपूर्ण तेजी और वृद्धि के लिए प्रतिबद्धता जताई है।
इजरायल के तेज होते हमले दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत तब हुई जब जब बाइडन प्रशासन की तरफ से संघर्ष के बीच नागरिक जीवन की रक्षा करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा, 'आईडीएफ, इजरायली सरकार को हमास आतंकियों के बीच जो कानूनी मिलिट्री टारगेट्स हैं और नागरिक, जो निश्चित तौर पर लक्ष्य नहीं हैं, उनके बीच अंतर करने के लिए उपलब्ध हर संभव उपाय को आगे बढ़ाना होगा। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने एक बयान में कहा है कि उसने हमास की जगहों को निशाना बनाया है। अब तक 450 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं। इनमें ऑपरेशनल कमांड सेंटर, रिव्यू पोस्ट और एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्च पोस्ट शामिल हैं।
अब तक 7703 मरे
आईडीएफ ने कहा है कि उत्तरी गाजा पट्टी में मोर्टार शेल से एक इजरायली अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके अलावा आतंकवादियों से उलझते समय एक सैनिक मामूली रूप से घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए इजरायल के एक अस्पताल में ले जाया गया। फिलिस्तीनी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि कुछ हवाई हमलों ने गाजा के सबसे बड़े मेडिकल सेंटर शिफा अस्पताल को निशाना बनाया गया। यहां पर हजारों मरीज या इजरायली बमबारी से आश्रय ले रहे लोग मौजूद थे। इजरायली नेताओं और सीनियर आर्मी कमांडर्स ने कहा है कि इजरायल अब गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर जमीनी अभियान की तैयारी कर रहा है। फिलिस्तीनी अधिकारियों की मानें तो अब तक 7703 लोगों की मौत इजरायल के हमलों में हो गई है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…