पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना पर किया हमला, 14 सैनिकों की मौत, गाड़ियों पर घात लगाकर बोला धावा
Updated on
04-11-2023 03:18 PM
इस्लामाबाद/कराची: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें में कम से कम 14 सैनिक मारे गए।बलूचिस्तान में शुक्रवार को हुआ आतंकवादी हमला इस साल का सबसे वीभत्स हमला माना जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के सबसे ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने यह हमला उस वक्त किया, जब सैनिकों के दो वाहन पसनी से ग्वादर जिले के ओरमारा इलाके में जा रहे थे।
बयान के मुताबिक, इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़कर न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। सेना की मीडिया शाखा ने हालांकि हमले के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा ने कहा, '3 नवंबर 2023 को ग्वादर जिले के पसनी से ओरमारा की ओर जा रहे सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी।'
पहले भी हुए हैं हमले
इससे पहले सितंबर के अंत में बलूचिस्तान के सुदूर जिले मस्तुंग में आत्मघाती हमलावर ने एक जुलूस को निशाना बनया था। इसमें पुलिसकर्मी समेत 60 लोगों की मौत हो गई थी। 60 अन्य लोग घायल हुए थे। ISPR के मुताबिक जुलाई में उत्तरी बलूचिस्तान में झोब गैरीसन पर सुबह-सुबह हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…