बलूचिस्तान आर्मी कैंप पर आतंकियों ने किया कब्जा! तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने 40 जवानों की मौत का दावा
Updated on
12-05-2023 07:10 PM
आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान के प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने एक ट्वीट में कहा, 'कल रात से हमारे लड़ाके मुस्लिम बाग बलूचिस्तान के फौजी कैंप में घुस आए हैं और अभी भी एक भयंकर युद्ध चल रहा है। मैं बाकी जानकारी बाद में दूंगा।' इसके कुछ देर बाद प्रवक्ता ने एक दूसरा ट्वीट किया, 'अपडेट... सेना कैंप से भाग रही है और कैंप पर हमारे लोगों ने पूरी तरह कब्जा कर लिया है। मैं और जानकारी दूंगा।'
40 सैनिकों की मौत का दावा
प्रवक्ता मुहम्मद कासिम ने अगले ट्वीट में कहा, 'सेना कैंप की दीवारों को बारूद से तोड़कर भाग रही है। अब तक 40 जवानों की लाशें हमारे साथियों के सामने पड़ी हैं।' फिलहाल इस संबंध में पाकिस्तान सेना ने कोई बयान जारी नहीं किया है। पड़ोसी देश अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद से पाकिस्तान सेना पर आतंकी हमले बढ़ गए हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने पिछले साल 262 आतंकी हमले किए जिनमें ज्यादातर पाक सैनिकों को निशाना बनाते हुए किए गए थे।
क्या है तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान?
तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान यानी टीजेपी पाकिस्तान का नया आतंकी संगठन है। टीजेपी का दावा है कि उसके जासूस पाकिस्तानी सेना में मौजूद हैं। पिछले महीने अप्रैल में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में स्थित एक सैन्य शिविर पर आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 5 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई थी। खबरों की मानें तो इस शिविर में आतंकवादियों को टॉर्चर कर उनसे राज उगलवाए जाते थे। इस हमले की जिम्मेदारी टीजेपी ने ली थी।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…