Select Date:

थरूर बोले- PM विकास-राष्ट्रीय सुरक्षा की बात नहीं करते वे चुनावी साल में राजनीतिक एजेंडा बदल देते

Updated on 22-01-2024 01:10 PM

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी हर चुनाव से पहले राजनीतिक एजेंडा बदल देते हैं। वे विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर बात नहीं करते।

उन्होंने कहा कि यही नहीं, सरकार सीमा पर चीन की घुसपैठ रोक पाने में नाकाम रही। चीन ने हमारी जो जमीन छीनी वो भी मोदी वापस नहीं ले पाए। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर और सांसद शशि थरूर ने ये बातें तिरुवनंतपुरम में 21 जनवरी को कहीं।

मोदी जिस वादे पर चुनाव जीते, उसकी बात ही नहीं करते
थरूर ने कहा कि मोदी ने 2014 का लोकसभा चुनाव विकास और 2019 का चुनाव राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर लड़ा था। इसी साल (2019) में पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक भी की गई थी। लेकिन आज वे न तो विकास की बात करते हैं, न लोगों की उन समस्याओं का जिक्र करते हैं, जो नोटबंदी के बाद सामने आईं। यही नहीं, वे राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी कोई बात नहीं करते।

थरूर ने आगे कहा कि मोदी हिंदू हृदय सम्राट कहलाना पसंद करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है। वे यही प्रोपेगैंडा फैलाएंगे। 22 जनवरी को वे अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। फरवरी में वे अबु धाबी में मंदिर का इनॉगरेशन करेंगे। इसके बाद चुनाव की घोषणा हो जाएगी।

कांग्रेस के लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम राजनीतिक हैं
थरूर ने अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार करने पर कहा कि कांग्रेस के लिए यह कार्यक्रम राजनीतिक हैं। पार्टी ने हमेशा सभी की धार्मिक मान्याताओं के प्रति सम्मान दिखाया है, लेकिन एक पार्टी के रूप में, हमारा रुख एकदम साफ है।

उन्होंने कहा कि पीएम ने धर्म को राजनीतिक अभ्यास बना दिया है और हमें नहीं लगता कि यह अच्छी बात है। मैं मंदिर में प्रार्थना करने जाता हूं, राजनीति करने नहीं।

एम्स को हाफ-डे देना गलत, सरकार को आदेश वापस लेना चाहिए
कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली में एम्स को 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद करने को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इससे लंबी कतारों में जो लोग हॉस्पिटल में भर्ती होने का इंतजार कर रहे है, वह प्रभावित होंगे।

सरकार को यह आदेश वापस लेना चाहिए। किसी भी अस्पताल को बंद नहीं किया जाना चाहिए। अगर लोग प्रार्थना करना चाहते हैं या टीवी पर कार्यक्रम देखना चाहते हैं, तो यह विकल्प उनके लिए हमेशा उपलब्ध है।

शशि थरूर ने कांग्रेस की कार्य योजना पर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की योजना लोगों को नौकरियों की कमी, महंगाई जैसी रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में बताने की है और उनसे पूछेगी कि क्या केंद्र सरकार द्वारा किए गए दावों से उन्हें फायदा हुआ है।

थरूर ने 2024 में आखिरी चुनाव लड़ने के संकेत दिए:फिर मुहावरे से सफाई दी- राजनीति में कभी नहीं शब्द कभी नहीं बोला जाता

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने आखिरी बार चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं। गुरुवार 28 दिसंबर को थरूर ने तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए थरूर ने कहा कि 2024 में मैं आखिरी बार चुनाव लड़ सकता हूं।

हालांकि, थरूर ने एक मुहावरे से ये सफाई भी दे डाली कि ये अंतिम फैसला नहीं है। ये राजनीति है। राजनीति में कहा जाता है- कभी नहीं (Never) शब्द कभी नहीं बोलिए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.