पांच करोड़ में बनी वो बॉलीवुड फिल्म, जिसने विदेश में की थी 100 करोड़ की बंपर कमाई
Updated on
12-07-2023 02:49 PM
एक समय था जब बॉलीवुड में फिल्में आसानी से 100 करोड़, 200 करोड़ और यहां तक कि 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाती थीं। लेकिन पिछले कुछ साल में ऐसी निराशाजनक स्थिति पैदा हो गई कि करोड़ों के बजट में बनी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना औसत तक नहीं निकाल पा रही हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक यही स्थिति है। वहीं छोटे बजट की फिल्में कमाल कर रही हैं।
ऐसी ही एक फिल्म है, जो मात्र 5 करोड़ रुपये में बनी थी, और इसने ओवरसीज़ 100 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में कोई बड़ी स्टारकास्ट भी नहीं थी। क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म कौन सी है? WoW Wednesday सीरीज में इसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं।
2 हजार करोड़ का दांव, आधा दर्जन फिल्में ही 100 करोड़ क्लब में
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 की पहली छमाही में रिलीज हुई फिल्मों पर 2 हजार रुपये खर्च किए गए, सिर्फ आधा दर्जन फिल्में ही ऐसी रहीं, जो 100 करोड़ रुपये कमा पाईं। वहीं छोटे बजट की फिल्मों ने अच्छी-खासी कमाई की, फिर चाहे वह 'द कश्मीर फाइल्स' हो या फिर 'द केरल स्टोरी'। 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' ने वर्ल्डवाइड 340 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं 'द केरल स्टोरी' 15-20 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, और इसने दुनियाभर में 241.74 करोड़ रुपये कमाए थे।
विदेश में 'मानसून वेडिंग' का जलवा, 2001 में रिलीज हुई थी फिल्म
लेकिन एक ऐसी फिल्म रही, जिसने विदेश में करोड़ों की कमाई से तहलका मचा दिया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहली बार 100 करोड़ रुपये की कमाई करने का रिकॉर्ड भले ही सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के नाम है, लेकिन विदेशी सरजमीं पर यह कारनामा स्मॉल बजट मूवी 'मानूसन वेडिंग' ने किया था। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म को मीरा नायर ने डायरेक्ट किया था।
पांच करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ओवरसीज़ 100 करोड़ रुपये कमाए थे। 'मानसून वेडिंग' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जिसमें पंजाबी रीति-रिवाज से होने वाली शादी पर फोकस किया गया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, लिलेट दुबे, विजय राज, तिलोत्तमा शोम, शेफाली शाह और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार नजर आए थे।
'मानसून वेडिंग' ने जीते थे ढेरों अवॉर्ड
'मानसून वेडिंग' एक इंडो-यूएस प्रोडक्शन थी, जिसे उत्तरी अमेरिका में यूएसए फिल्म्स ने डिस्ट्रीब्यूट किया था। बाद में इस फिल्म ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल समेत कई और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीते थे। यही नहीं, 'मानसून वेडिंग' को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिला था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…