'माया भाई' बनना चाहता था झारखंड का वो क्रिमिनल, लेकिन रियल लाइफ के 'ACP खान' को चुनौती देना महंगा पड़ा
Updated on
06-09-2023 01:03 PM
देवघर: गैंगस्टर सा प्रोफाइल, कम उम्र में खोल डाली दहशत की दुकान और बनना चाहता था देवघर का 'माया' भाई। इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए खुलेआम पुलिस के इकबाल तक को दे डाली थी चुनौती। लेकिन यही चैलेंज देना उसे और उसके साथियों को महंगा पड़ गया। इससे पहले कि, वह नोएडा में बैठकर किसी और वारदात को अंजाम देता, देवघर एसपी अजीत पीटर डूंगडुंग ने उसकी चुनौती का जवाब दे दिया। खौफ.. वर्चस्व और वसूली कायम कर शहर का 'माया भाई' बनने के मंसूबे को चकनाचूर कर दिया। बेहद कम उम्र में डॉन बनने की ख्वाहिश पाले इन क्रिमिनल्स की कहानी बहुत हद तक अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला की याद ताजा करा देगी। इन्हें देवघर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला स्थित नोएडा सेक्टर 59 के फेस 3 थाने की पुलिस की मदद से दबोचा है।
इंस्टाग्राम पर पुलिस को दी थी खुलेआम चुनौती
पिछले दिनों नगर थाना क्षेत्र इलाके के एक आपराधिक गिरोह के कुछ सदस्यों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। इसमें एसपी डीएसपी सहित नगर थाना के एक एसआई का नाम लेते हुए चुनौती दी गई थी। जिसके बाद से ही देवघर पुलिस कुख्यात आदर्श, अंकुश और सुमित को दबोचने के लिए लगातार जाल बिछा रही थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस को तीनों के नोएडा स्थित सेक्टर 59 में छिपे होने की खबर मिली। इसके बाद देवघर के एसपी अजीत पीटर डूंगडुंग ने एक स्पेशल टीम तैयार कर नोएडा के लिए रवाना कर दिया। वहां टीम ने नोएडा के सेक्टर 59 फेस 3 थाने की पुलिस की मदद ली। इसके बाद तीनों अपराधियों को मामूरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर पुलिस को धमकाने वाले बदमाश का नाम आदर्श तिवारी बताया जा रहा है।
10 जुलाई को मेला क्षेत्र स्थित शयनशाला गोलीकांड के नामजद हैं दो बदमाश
देवघर में आयोजित राजकीय श्रावणी मेले के दौरान फायरिंग की गई थी। 10 जुलाई को शहर के शिवगंगा इलाका स्थित शयनशाला के समीप वर्चस्व और वसूली को लेकर गोलीकांड को अंजाम दिया गया था। इस घटना में बाल बाल बचे पीड़ित ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया था। इसमें अंकुश वत्सयान और सुमित ठाकुर समेत अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया था। इस घटना के बाद से ही यह तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। ये सभी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला अंतर्गत नोएडा के मामूरा इलाके में छिपकर रह रहे थे। अब देवघर पुलिस की इस कार्रवाई से तमाम गैंग्स के भीतर खलबली मच गई है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…