'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'जेठालाल' का वो डायलॉग, जिसे करना पड़ा बैन, दिलीप जोशी ने सेट पर खुद बनाया था
Updated on
24-03-2025 03:37 PM
चाहे आप 90 के दशक के किड हो या फिर जेन जेड, एक शो है, जिसने हर जेनरेशन के बच्चों-बड़ों को गुदगुदाया है। इसका नाम है- तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC)। ये सीरियल करीब 15 सालों से टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। कई सारे ट्विस्ट और टर्न के साथ जेठालाल और दयाबेन की केमिस्ट्री को कोई आजतक भुला नहीं पाया है। जेठालाल का रोल दिलीप जोशी और दयाबेन का रोल दिशा वकानी ने निभाया था।
Dilip Joshi और दिशा वकानी के ऑनस्क्रीन हंसी-मजाक ने कई यादगार मोमेंट दिए हैं। उनके डायलॉग्स और स्टाइल तक खूब फेमस हुए। शो में जेठा अपनी बीवी को 'ऐ पागल औरत' कहकर भी बुलाते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फेमस लाइन अब इस सिटकॉम का हिस्सा नहीं है।
दिलीप जोशी ने किया था इंप्रोवाइज
जी हां, दिलीप जोशी ने हाल ही में बताया कि इस डालयॉग को क्यों हटाया गया था। वो हाल ही में कॉमेडियन सौरभ पंत के पॉडकास्ट पर आए, जहां उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका फेमस डायलॉग 'ऐ पागल औरत' कभी स्क्रिप्ट में था ही नहीं! ये दरअसल उनका खुद का इम्प्रोवाइजेशन था। एक इंप्रोम्प्ट लाइन, जो दिशा वकानी के शानदार एक्सप्रेशन के साथ मिलकर परफेक्ट कॉमिक मसाला बन गई। और बाकी, जैसा कि वे कहते हैं, इतिहास है। ये हिट हो गया। दिलीप जोशी ने कहा, 'ये जो 'पागल औरत' वाला था, वो मैंने इंप्रोवाइज किया।'
मेकर्स ने हटा दिया डायलॉग
हालांकि, कुछ लोगों को ये डायलॉग पसंद नहीं आया। एक्टर ने बताया कि एक वुमेन राइट्स ग्रुप ने इस फ्रेज पर आपत्ति जताई और इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया। ऐसे में TMKOC के निर्माताओं ने शो से इस लाइन को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'बाद में, उसपे कुछ वुमेन लिब.. या कोई मूवमेंट था, मुझे बताया गया, आगे से आप ये नहीं बोलेंगे।'
दिशा ने 2017 में छोड़ा था शो
भले ही इस लाइन पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन ये फैंस के दिमाग में अभी भी है। चाहे वो थ्रोबैक एपिसोड हो, मीम्स हो या पुरानी बातें... 'ऐ पागल औरत' अभी भी चर्चा में आ जाता है। मालूम हो साल 2017 में दिशा वकानी ने सीरियल छोड़ दिया था। वो मेटरनिटी लीव पर गईं, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटी हैं। शो में उनके किरदार को किसी दूसरी एक्ट्रेस से रिप्लेस भी नहीं किया गया है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…