लद्दाख की वो लड़की जिसके कारण अनिल कपूर ने किया था बेटी सोनम का नामकरण कहानी सुन हैरान थे अमिताभ बच्चन
Updated on
07-02-2024 02:14 PM
पापा अनिल कपूर की तरह ही बेटी सोनम ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे और नाम कमाया। अब भी वह फिल्मों में एक्टिव हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनिल कपूर ने उनका नाम सोनम कैसे रखा था? अनिल जब बेटी का नाम सोनम रख रहे थे, तो उन्हें इस नाम का मतलब भी नहीं पता था। एक्टर ने यह खुलासा अमिताभ बच्चन के सामने उनके शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में किया था। अमिताभ भी यह जानकर हैरान रह गए थे। अमिताभ ने जब अनिल कपूर से सोनम नाम रखने की वजह पूछी, तो एक्टर ने दिलचस्प किस्सा सुनाया था।
दरअसल हुआ यूं कि 'केबीसी' में गेम खेलते वक्त Amitabh Bachchan ने Anil Kapoor से एक सवाल पूछा था कि इनमें से किस नाम का मतलब सोने (गोल्ड) जैसा है। इसके विकल्प में से एक 'सोनम' भी था। यह सवाल देखकर अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि उनकी बेटी के नाम का मतलब गोल्ड है। यह सुनकर अमिताभ एकदम शॉक्ड थे। उन्होंने अनिल कपूर से पूछा, 'क्या सोच के नाम रखा था?'
अनिल ने बताया क्या सोचकर रखा था 'सोनम' नाम
इस पर अनिल कपूर ने जवाब दिया, 'मैंने ज्यादा सोचा नहीं था। मैं लद्दाख में 'जोशीले' की शूटिंग कर रहा था। वहां एक लड़की थी सोनम। वह बहुत अच्छी लड़की थी, बहुत प्यारी थी और दिव्यांग थी। तो मुझे वो लड़की बहुत अच्छी लगी, बहुत मासूम लगी। तो मैंने कहा कि अगर मेरी बेटी हुई तो मैं उसका नाम सोनम रखूंगा। लद्दाखी में सोनम का मतलब होता है लकी।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…