Select Date:

बेल पर छूटे आरोपी की 'मौत', फिर शादी के निमंत्रण कार्ड ने 8 साल बाद खोला जिंदा होने का राज.. तमिलनाडु की घटना

Updated on 10-11-2023 01:36 PM
चेन्नै : साल 2015 में जमानत पर छूटने के बाद एक हत्या का आरोपी गायब हो गया। पुलिस भी उसकी तलाश करती रही और वह नहीं मिला। पुलिस को पता चला कि आरोपी की मौत हो गई है। 8 साल तक आरोपी के रिश्तेदार उसे मरा ही समझते रहे। आस-पड़ोस वाले भी उसे मृतक ही मान रहे थे। अचानक आठ साल के बाद एक शादी के निमंत्रण से आरोपी के जिंदा होने की चर्चा शुरू हुई। यह चर्चा फैली और आखिरकार पुलिस ने आठ साल बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले का है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान देवनमपट्टिनम के के गणेश (38) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि हत्या की घटना 2014 में हुई थी। गणेश पर मेस के मालिक अरुलारासु की हत्या का आरोप लगा था। दोनों की पुरानी दुश्मनी थी। पुलिस ने गणेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

कुछ महीनों में मिली जमानत

गणेश कुछ महीनों जेल में रहा और कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई। इधर गणेश की जमानत याचिका पर कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी। जमानत के बाद गणेश गायब हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में घर पहुंची तो पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। आसपड़ोस के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि गणेश मर चुका है। रिश्तेदारों में भी गणेश के मरने की खबर थी। आखिरकार पुलिस ने गणेश को मरा मान लिया।

रिश्तेदार हुए हैरान

बीते दिनों गणेश के परिवार में एक शादी थी। उस शादी के कार्ड में गणेश का नाम लिखा था। शादी के निमंत्रण पर गणेश के नाम का उल्लेख देखकर हर रिश्तेदार हैरान था। इस निमंत्रण पत्र में गणेश के नाम के साथ रिश्तेदारों और दोस्तों को समारोह में शामिल होने और जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध किया गया था।

नाम के आगे नहीं था स्वर्गीय

पुलिस ने बताया कि आम तौर पर, शादी के निमंत्रण में मृतक परिवार के सदस्यों के नाम 'लेट' उपसर्ग के साथ शामिल होंगे। लेकिन समारोह में शामिल होने और दंपति को आशीर्वाद देने के लिए सभी से अनुरोध के साथ उनके नाम का प्रमुखता से उल्लेख किया गया था। पुलिस को किसी ने इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गणेश के परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन को ट्रैक करना शुरू कर दिया और आखिरकार उसके स्थान का पता लगाने में एक बड़ा सुराग मिला।

इस तरह गणेश को पुलिस ने किया ट्रैक

पुलिस अधीक्षक आर राजाराम के निर्देश के आधार पर, डीएसपी प्रभु की गठित एक विशेष दल ने हत्या के आरोपी का पता लगाने के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू किए। टीम को पता चला कि गणेश का एक युवती के साथ अफेयर था। जमानत पर छूटने के बाद उसने भुवनगिरी की एक महिला से शादी की और वहीं बस गया। रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों में उसकी मौत की खबर फैला दी गई।

जज ने की पुलिस की तारीफ

पुलिस टीम ने गणेश के भाई और बहनोई के मोबाइल फोन कॉल को ट्रैक करना शुरू किया और पाया कि गणेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ आंध्र प्रदेश के नगरी में बस गया था। नागरी पहुंचने वाली टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसे कुड्डालोर के प्रधान जिला न्यायाधीश एस जवाहर के सामने पेश किया, जिन्होंने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तारीख निर्धारित की। न्यायाधीश ने जिला पुलिस की सराहना की और एसपी से सिफारिश की कि आरोपी का पता लगाने के लिए टीम को एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.