Select Date:

16 कत्ल करने वाले आरोपी को 808 साल की सजा 14 साल इसे पकड़ नहीं पाई थी पुलिस, हत्या कर शव जला दिए थे

Updated on 23-01-2024 01:05 PM

साल 2008 की बात है। एक बस निकारागुआ से ग्वाटेमाला आती है। इसमें सवार होते हैं-14 यात्री, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर। ग्वाटेमाला की सीमा पार करते ही बस हाईजैक हो जाती है। ड्रग्स की तस्करी करने वाले अज्ञात लोग बस में चढ़ते हैं। इन्हीं का साथ चढ़ता है इनका सरगना रिगोबर्टो डेनिलो मोरालेस।

रिगोबर्टो एक के बाद एक बस में सवार सभी 16 लोगों को गोली मार देता है। फिर बस को दूसरी जगह ले जाकर सभी शवों को जला देता है। इस घटना के 16 साल बाद यानी 23 जनवरी 2024 को ग्वाटेमाला की एक कोर्ट ने रिगोबर्टो डेनिलो मोरालेस को 808 साल की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने कहा- हर एक हत्या के लिए रिगोबर्टो को 50 साल की सजा सुनाई है। इसका मतलब यह हुआ की 16 हत्याओं के लिए वो 800 साल जेल में रहेगा। बची 8 साल की सजा क्रिमिनल एक्टिविटीज के लिए दी गई है।

साथियों को भी सजा
2008 में रिगोबर्टो डेनिलो मोरालेस और उसके साथ बस में ड्रग्स की चोरी करने के मकसद से चढ़े थे। AFP न्यूज के मुताबिक मोरालेस को खबर मिली थी की निकारागुआ से ग्वाटेमाला आ रही बस में ड्रग्स है। इसे चुराने के लिए वो अपने साथियों के साथ बस में चढ़ गया था। लेकिन जब बस में ड्रग्स नहीं मिली तो उसने इसमें सवार सभी यात्रियों को गोली मार दी।

16 लोगों की हत्या करने के बाद वो इनके शवों को अपने दोस्त और बिजनेस पार्टनर मार्विन मोंटिएल मारिन के ठिकाने पर ले गया। यहां उसने बस के साथ सभी शवों को जला दिया। कोर्ट ने इस घटना से जुड़े सभी आरोपियों को कड़ी सजा सुनाई है। हालांकि, रिगोबर्टो के अलावा किसी की भी सजा से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

14 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया मोरालेस
2008 में 16 लोगों की हत्या करने और उनके शवों को जलाने के बाद मोरालेस फरार हो गया। 14 साल तक ग्वाटेमाला पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। 2022 में आखिरकार पुलिस मोरालेस को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। इसी साल उसने खिलाफ कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दो साल बाद अब उसे सजा सुनाई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.