इमरान का दावा- सेना से कोई समस्या नहीं
पार्टी नेतृत्व के खिलाफ चल रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए इमरान खान ने कहा कि देश में कानून का राज नहीं है और उनकी पार्टी का पूरा नेतृत्व जेल में है। हम जंगल के कानून की ओर बढ़ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अपनी ही सेना लेकर आप कैसे जीत सकते हैं? यदि आप जीत भी जाते हैं, तो यह एक पिरामिडिक जीत है। देश हारता है। उन्होंने कहा कि मुझे सेना से कभी कोई समस्या नहीं थी। देश में पिछले 60 वर्षों के शासन के दौरान आधा सेना का और आधा दो परिवारों- भुट्टो और शरीफ का शासन था। उन्होंने यहां तक कहा कि वह आज तक समझ नहीं पाए कि उनकी सरकार गिराने का मकसद क्या था।
