Select Date:

युद्धविराम खत्म होने के अगले ही पल सेना मिशन पर होगी... गाजा में फिर से लड़ाई पर इजरायल के राजदूत का बड़ा बयान

Updated on 29-11-2023 01:15 PM
तेल अवीव/नई दिल्ली: गाजा में युद्धविराम के खत्म होते इजरायल की सेना एक बार फिर अपने हमले शुरू कर देगी। भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने ये बात कही है। गिलोन ने कहा है कि इजरायल और हमास के बीच शुक्रवार को चार दिन का युद्धविराम समझौता किया गया। इसके बाद सोमवार को इसे दो दिन बढ़ाया गया और अब समझौता बुधवार तक है। ये सिर्फ इसलिए है क्योंकि बंधकों को वापस लाना है। इसे जैसे ही ये खत्म हो जाएगा तो इजरायली सेना गाजा में अपने अभियान में फिर से जुट जाएगी।

मंगलवार को गिलोन ने कहा, जिस क्षण गाजा में युद्धविराम खत्म होगा, उसी क्षण हम मिशन पर वापस जा रहे हैं। ये युद्धविराम बंधकों की रिहाई के लिए था। ये बस इतना ही है, इसे इससे ज्यादा कुछ नहीं समझा जा सकता है। नाओर गिलोन से पहले इजरायली सेना के अफसर ये कह चुके हैं कि हमास के खात्मे से पहले उनका अभियान खत्म नहीं होगा। इजरायली सेना प्रवक्ता ने हाल ही में कहा था कि हमास को खत्म करने के लिए वह गाजा ही नहीं दुनियाभर में हमास के कमांडरों को ढूंढ़कर मारेंगे। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि गाजा में जंग के पीछे उनके तीन लक्ष्य हैं- हमास को खत्म करना, सभी बंधकों को छुड़ाना और यह सुनिश्चित करना कि गाजा इजरायल के लिए फिर से खतरा न बने। इन लक्ष्यों को पूरा किए बिना हम अपना अभियान नहीं रोकेंगे।

मोसाद चीफ पहुंचे हैं कतर

गाजा में जारी युद्धविराम के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया मंगलवार को कतर पहुंचे हैं। डेविड बार्निया के अलावा अमेरिकी एजेंसी सीआईए के डारेक्टर बिल बर्न्स भी कतर में हैं। डेविड बार्निया, कतर के अधिकारियों और बिल बर्न्स के साथ दोहा में बैठक कर रहे हैं। डेविड की इन बैठकों का मुद्दा युद्धविराम विस्तार और हमास की कैद से बाकी इजरायली बंधकों की रिहाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बार्निया उन बंधकों की रिहाई भी सुनिश्चित करना चाहते हैं, जो मौजूदा डील में शामिल नहीं हैं। मौजूदा समझौते में हमास महिलाओं और बच्चों को रिहा कर रहा है।

बता दें कि गाजा पट्टी में लड़ाई हमास के इजरायल पर हमले के बाद शुरू हुई है। इजरायल ने 7 अक्टूबर के हमले का जवाब देते हुए हमास को खत्म करने की कसम खाई है। इजरायल ने हमास के ठिकानों को निशाना बनाते हुए लगातार गाजा पट्टी में हमले किए। इजरायल के हमलों में उत्तरी गाजा पूरी तरह से तबाह हो गया है। गाजा में करीब 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। उत्तरी गाजा के लाखों लोगों को अपने घरों को छोड़कर आश्रय शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.