राजकुमार राव की 'श्रीकांत' के सॉन्ग 'पापा कहते हैं' लॉन्च पर माहौल हुआ इमोशनल, गड़गड़ाने लगी तालियां
Updated on
23-04-2024 02:13 PM
राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' ने रिलीज से पहले ही धूम मचा रखी है। इस वक्त ये फिल्म अपने लेटेस्ट गाने 'पापा कहते हैं' के लॉन्च को लेकर चर्चा में है, जो आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के ऑरिजनल सॉन्ग का रीमेक है। इस गाने की लॉन्चिंग के दौरान इवेंट में आमिर खान भी मौजूद रहे और माहौल ऐसा बना जो अब सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत रहा है।
तुषार हीरानंदानी निर्देशित ये फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बचपन से नेत्रहीन होने के बावजूद उनके सपनों ने इतनी ऊंची उड़ान भरी जिसके बारे में अच्छे-अच्छे लोग सोच भी नहीं पाते। उन्होंने अपने दम पर उन सपनों को पूरी भी किया और दुनिया के लिए एक मिसाल कायम किया। इस फिल्म के ट्रेलर ने सबका दिल जीत लिया है और अब इसके पहले गाने पर भी जमकर धमाल मच रहा।
आमिर की डेब्यू फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के गाने का रीमेक
यहां याद दिला दें कि साल 1988 में आई आमिर खान की डेब्यू फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का गाना 'पापा कहते हैं' खूब फेमस हुआ और आज तक 80-90 के दशक के लोगों की जुबान पर छाया है। यकीनन इस गाने से आमिर खान के लगाव को समझा जा सकता है। अब राजकुमार राव की इस फिल्म में इसी गाने के रीमेक को बड़ी की खूबसूरती से फिल्माया गया है, जिसमें श्रीकांत का सफर इमोशनल करने वाला है।
विजुअली चैलेंज्ड बैंड ग्रुप ने स्टेज पर किया शानदार परफॉर्म
इस मौके पर राजकुमार राव के अलावा आमिर खान, अलाया एफ, शरद केलकर , उदित नारायण , निर्देशक तुषार हीरानंदानी और निर्माता निधि परमार हीरानंदानी भी मौजूद थे। मजेदार ये था कि यहां विजुअली चैलेंज्ड बैंड ग्रुप ने स्टेज पर इसी गाने पर शानदार परफॉर्म किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग झूम उठे। इस गाने पर आमिर खान राजकुमार राव और उदित नारायण भी गुनगुनाते नज़र आये । बैंड के इस लाइव परफॉर्मेंस की सबने जमकर सराहना की।
आमिर खान बोले- अगर मैंने शुरू किया ना तो फिर बंद नहीं होता
इस मौके के कई सारे वीडियो सामने आए हैं जिनमें आमिर से लेकर राजकुमार राव इस बैंड के परफॉर्मेंस पर हैरान दिख रहे हैं उन्हें स्टैंडिंग ओविएशन देते दिख रहे हैं। इस मौके पर वहां कई और लोग मौजूद थे जिनमें से सीनियर जर्नलिस्ट भी मौजूद थे। इवेंट में वह काफी इमोशनल होते दिखे जिसके बाद उन्हें आंसू पोंछने के लिए टिशू पेपर देना पड़ा। आमिर ने उन्हें रोकने की कोशिश की और कहा- कोमल एक बार अगर मैंने शुरू किया ना तो फिर बंद नहीं होता है, संभाल कर।
'पापा कहते हैं' का ये रीमेक उदित नारायण ने गाया है
बता दें कि 'पापा कहते हैं' का ये रीमेक उदित नारायण ने गाया है और इसका म्यूजिक आदित्य देव ने रीक्रिएट किया है, जबकि ओरिजिनल म्यूजिक आनंद मिलिंद ने दिया है और गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…