Select Date:

साउथ कोरिया के विपक्षी नेता की गर्दन पर चाकू घोंपा ऑटोग्राफ लेने के बहाने भीड़ में घुसा था हमलावर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Updated on 02-01-2024 02:29 PM

साउथ कोरिया के विपक्षी नेता ली जे-म्यूंग पर बुसान शहर में मंगलवार को जानलेवा हमला हुआ। जे-म्यूंग बुसान शहर में नए एयरपोर्ट का मुआयना कर रहे थे। इसी दौरान पत्रकारों से बात करते वक्त उनकी गर्दन पर एक अज्ञात शख्स ने चाकू से वार कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी पहचान नहीं बताई है। साउथ कोरिया के मीडिया हाउस YTN न्यूज के मुताबिक, हमले की वजह से ली की गर्दन पर करीब 1 सेंटीमीटर गहरा घाव हुआ है।

हमलावर ने विपक्षी नेता के ही नाम का क्राउन पहना था
उन्हें फायर डिपार्टमेंट के हेलिकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट करके पुसान नेशनल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हमलावर की उम्र 50-60 साल के बीच रही होगी। उसने कागज का एक क्राउन पहन रखा था, जिस पर ली का नाम लिखा था।

हमलावर ने ली के पास पहुंच कर उससे ऑटोग्राफ मांगा। फिर उसने आगे बढ़कर उन पर हमला कर दिया। ली के एक सपोर्टर जिन जियोग-ह्वा ने बताया कि घटनास्थल पर करीब दो दर्जन पुलिस अधिकारी मौजूद थे। हमले के तुरंत बाद आरोपी को दबोच लिया गया। इस दौरान उससे हमला करने की वजह भी पूछी गई, लेकिन उसने जवाब देने से इनकार कर दिया।

ली की पार्टी के प्रवक्ता क्वोन चिल-सेंय्ग ने बताया कि उन्हें सियोल नेशनल अस्पताल शिफ्ट गया है। ली की गर्दन से काफी खून बहा है। फिलहाल उनकी एक सर्जरी होगी, जिसके बाद ही उनकी हालत को लेकर कुछ कहा जा सकेगा।

राष्ट्रपति यून सुक यिओल ने हमले की निंदा की
साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यिओल ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा- इसे माफ नहीं किया जा सकता है। ली-म्यूंग को सबसे अच्छी मेडिकल सर्विस दी जाए ताकि वो जल्द स्वस्थ हो सकें। बता दें कि 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में ली ने यून सुक यिओल को कड़ी टक्कर दी थी। वे बेहद कम अंतर से चुनाव हार गए थे।

ली पर एक विकास परियोजना के लिए कथित रिश्वतखोरी का मुकदमा चल रहा है। यह मामला उस समय का है जब वह सियोल के पास सेओंगनाम के मेयर थे। ली ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए किसी भी गलत काम से इनकार किया है। सोमवार को ही प्रॉसिक्यूटर्स ने सियोल कोर्ट से ली के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करने को कहा था।

राष्ट्रपति की नीतियों के खिलाफ की थी भूख हड़ताल
इससे 18 दिन पहले ही ली ने राष्ट्रपति यून की विदेश और घरेलू नीतियों के खिलाफ भूख हड़ताल की थी। ली ने भूख हड़ताल की शुरुआत अग्सत 2023 में की थी। शुरुआत में वो जापान की नेशनल असेंबली के ही सामने टेंट में बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद हड़ताल उनके ऑफिस में शिफ्ट हो गई।

सोमवार को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, पार्टी नेताओं ने बताया था कि ली अपने ऑफिस में बेहोश मिले थे। उनका शुगर लेवल काफी कम हो गया था।

2022 में भी विपक्षी नेता पर हुआ था अटैक
साउथ कोरिया में अगले सांसदीय चुनाव अप्रैल में होने हैं। यहां गन रखने को लेकर सख्त कानून है। हालांकि, इसके बावजूद साउथ कोरिया में कई बार नेताओं पर हमले हो चुके हैं।

ली से पहले विपक्षी नेता रहे सोंग यंग-गिल पर 2022 में एक पब्लिक इवेंट के दौरान हथौड़े से हमला हुआ था। इस दौरान हमलावर ने सोंग के सिर पर वार किया था। पूर्व राष्ट्रपति पार्क गेन-ह्ये पर भी 2006 में चाकू से हमला हुआ था। इसके बाद उनके चेहरे की सर्जरी की गई थी।

2015 में साउथ कोरिया में मौजूद अमेरिकी राजदूत मार्क लिपर्ट पर भी एक इवेंट में हमला हुआ था, जिससे उनके चेहरे पर गहरा घाव हो गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.