Select Date:

कांग्रेस का मूल मंत्र 'सरकार रिपीट', इस बार हारे उम्मीदवारों की भी चमकेगी किस्मत, जाने कैसे

Updated on 23-08-2023 01:15 PM
 जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए खास प्लान के तहत काम करने में जुटी हुई है। इसके चलते पार्टी ने पहले के सभी नियमों को शिथिल कर दिया। अब कांग्रेस को केवल जिताऊ उम्मीदवार चाहिए। इसके तहत कांग्रेस इस बार हारे हुए प्रत्याशियों पर भी दांव खेलने से कोई गुरेज नहीं कर रही है। इस कारण कांग्रेस उन प्रत्याशियों पर भी विचार कर रही है जिनका पिछली बार टिकट काट दिया गया था। ऐसे में कांग्रेस असंतुष्ट लोगों को भी साधने की कोशिश कर रही है। इस बार कांग्रेस बीजेपी से पहले अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने की कोशिश में है। बताया जा रहा है कि सितंबर माह के अंत तक 80 से 90 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। इसके पीछे का कारण इन सीटों पर बीजेपी हर बार जीतती रही है। ऐसे में कांग्रेस का प्लान है कि इन सीटों पर पहले प्रत्याशी खड़े किए जाए। ताकि वहां कांग्रेस को प्रचार का माहौल तैयार करने का अधिक समय मिल सकेगा।

केवल जीताऊ उम्मीदवार को ही कांग्रेस पार्टी में प्राथमिकता

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार कैसे भी रिपीट हो। यह कांग्रेस का अंतिम उद्देश्य बन गया है। इसको लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के उम्र के बंधन को भी हटा दिया है। लिहाजा कांग्रेस को अब केवल जीताऊ उम्मीदवार चाहिए। भले ही उसकी उम्र कितनी भी हो। इसको लेकर राहुल गांधी और CM गहलोत का भी बयान सामने आ चुका है। दोनों नेताओं का कहना है कि उम्मीदवार के लिए उम्र कोई मसला नहीं है। केवल कांग्रेस पार्टी को जीताऊ उम्मीदवार की दरकार है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के कई ऐसे नेता है, जो अपनी जगह अपने बेटों के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस उस नेता के परिवार के सदस्य को टिकट दे। इसको लेकर संशय बना हुआ है।

नए जिले में कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहले जारी होगी लिस्ट

सीएम गहलोत की ओर से बजट सत्र में 19 नए जिलों की घोषणा की गई। जिन पर जिला स्तरीय कार्यालय भी संचालित हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में नए जिलों का फायदा उठाने के उद्देश्य से कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट में नए जिलों के उम्मीदवारों की भी लिस्ट जारी करने को प्राथमिकता देगी। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इन जिलों की विधानसभाओं में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के साथ यहां के प्रत्याशियों को प्रचार करने का पर्याप्त समय मिलेगा। इससे कांग्रेस को नए जिलों के गठन का फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है।

हारे हुए उम्मीदवारों पर दांव खेलने के पीछे कांग्रेस का खास प्लान

इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी ही पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को साधने की पूरी कोशिश में है। इस बार टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस ने अपने नियम में बदलाव का किया है। इसके साथ कांग्रेस अब हारे हुए प्रत्याशियों पर भी विचार कर रही है। पिछले विधानसभा चुनावों में दो बार हार चुके कुछ प्रत्याशियों के टिकट काट दिए गए। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के ही उन्ही नेताओं ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। हालांकि निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद ये प्रत्याशी वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी के चलते इस बार कांग्रेस केवल एक ही प्लान पर काम कर रही है। बस जीताऊ उम्मीदवार चाहिए। भले ही वह उम्मीदवार पहले हार चुका हो।

इन उम्मीदवारों ने टिकट कटने पर निर्दलीय लड़कर चुनाव जीते

वर्ष 2018 की विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने कई उम्मीदवारों के टिकट काट दिए। जिससे असंतुष्ट कांग्रेसी नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की। इनमें सिरोही से संयम लोढ़ा, शाहपुरा से आलोक बेनीवाल, मारवाड़ जंक्शन से खुशबीर सिंह, किशनगढ़बास से दीपचंद खेरिया, खंडेला सीट से महादेव सिंह खण्डेला, दूदू से बाबूलाल नागर, बस्सी से लक्ष्मण मीणा, गंगापुर से रामकेश मीणा, कुशलगढ़ से रमिला खड़िया, उदयपुरवाटी से राजेंद्र सिंह गुढ़ा समेत प्रत्याशियों ने कांग्रेस से टिकट काटने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की।

राजस्थान की 28 सीटों पर कांग्रेस जल्द करेगी लिस्ट जारी

कांग्रेस पार्टी राजस्थान की 28 सीटों पर जल्द ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने की कोशिश में है। हालांकि यह सीटे लगातार तीन बार से भाजपा के खाते में रही है। लेकिन इस बार कांग्रेस को उम्मीद हैं कि यहां से उम्मीदवार जल्दी घोषित होने के बाद कांग्रेस को वहां से बढ़त मिल सकती है। इन सीटों में राजसमंद, आसींद, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा साउथ, लाडपुरा रामगंज मंडी, झालरापाटन, खानपुर, बीकानेर ईस्ट, रतनगढ़, फुलेरा, विद्यानगर, मालवीय नगर, सांगानेर, अलवर शहर, अजमेर नॉर्थ, अजमेर साउथ, ब्यावर, नागौर, सोजत, पाली, बाली, सूरसागर, सिवान, भीनमाल, रेवदर और उदयपुर शहर क्षेत्र शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.