पौड़ी की गहरी खाई में जा गिरी कार, एक ही गांव के चार लोगों की मौत से छाया मातम
Updated on
09-08-2023 01:37 PM
रश्मि खत्री, पौड़ी/देहरादून: पौड़ी के थाना सतपुली इलाके में मंगलवार देर रात एक कार गुमखाल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई। इनमें एक पूर्व प्रधान के अलावा बाप-बेटे शामिल हैं। एक साथ चार मौतों से इलाके में मातम का माहौल है। चौथे शख्स का रात के समय पता नहीं चल पाया था। सुबह उसका शव भी खाई में पड़ा मिल गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात को जयहरीखाल पौड़ी गढ़वाल के चार लोग गुमखाल बाजार से अपने घर देवडाली गांव जा रहे थे। गुमखाल में रास्ता बेहद खराब होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो कर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं एसडीआरएफ की टीम सतपुली और श्रीनगर से घटनास्थल पहुंची।
रात के समय चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान खाई में तीन लोग दिखाई दिए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शवों को रेस्क्यू कर सड़क मार्ग तक लाया गया। जबकि एक व्यक्ति का रात के समय पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ के जवानों ने सुबह दुबारा सर्चिंग की तो चौथे व्यक्ति का शव भी खाई से बरामद हो गया। कार में देवडाली गांव के पूर्व प्रधान चंद्र मोहन सिंह (62) दिनेश बिष्ट (63) उनका पुत्र अतुल बिष्ट (40) और कमल सिंह (45) सभी निवासी गांव देवडाली ब्लॉक जयहरी खाल, पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे। ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही कई लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…