इमरान खान के खिलाफ सैन्य अदालत में चलेगा मुकदमा, दोषी साबित हुए तो हो सकती है फांसी!
Updated on
31-05-2023 07:44 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने मंगलवार को कहा कि इमरान खान के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री सैन्य प्रतिष्ठानों पर नौ मई को हुए हमले की घटनाओं के लिए जिम्मेदार थे। 'डॉन न्यूज' के एक शो में सनाउल्लाह ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख खान (70) पर अपनी गिरफ्तारी से पहले व्यक्तिगत रूप से सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों की योजना बनाने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि दावे को साबित करने के लिए सबूत भी हैं।
पाकिस्तानी गृह मंत्री ने की पुष्टि
यह पूछे जाने पर कि क्या इमरान खान पर सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा, गृह मंत्री ने कहा, ''बिल्कुल, ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए? सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए उन्होंने जो 'योजना' बनाई और फिर उसे अंजाम दिया, मेरी समझ में यह सैन्य अदालत में सुनवाई लायक एक मामला है।'' उन्होंने दावा किया कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की तैयारी इमरान खान की पहल और उकसावे पर की गई थी। मंत्री ने आरोप लगाया कि इमरान खान इस सारी कलह के सूत्रधार हैं।
इमरान खान पर दंगे की प्लानिंग का आरोप
यह पूछे जाने पर कि इमरान खान जेल से भी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ संवाद करने में कैसे सक्षम थे, मंत्री ने कहा, ''यह सब (योजना) उनके जेल जाने से पहले तय किया गया था कि कौन क्या करेगा और कहां करेगा।'' पंजाब पुलिस ने भी दावा किया है कि 9 मई को हुए दंगों में इमरान खान का घर कंट्रोल सेंटर था। वहां बैठे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता लगातार दंगाइयों के संपर्क में थे। पुलिस ने फोन कॉल के हवाले से कहा है कि उन्होंने कई नेताओं के फोन कॉल को इंटरसेप्ट किया है।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…