चीन के 'लापता' रक्षा मंत्री की भी जा सकती है कुर्सी, शी जिनपिंग करा रहे जांच, ड्रैगन की सेना में गहराया संकट
Updated on
15-09-2023 01:07 PM
बीजिंग: चीन के नए रक्षामंत्री ली शांगफू पिछले कई दिनों से लापता है और उनके बारे में शी जिनपिंग सरकार ने चुप्पी साध रखी है। इससे पहले चीन के विदेश मंत्री रहे किन गांग भी कई दिनों तक गायब रहे थे और बाद में उन्हें पद से ही हटा दिया गया था। इस बीच अमेरिका सरकार का मानना है कि चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू के खिलाफ जांच चल रही है। इसे चीन की सेना और विदेश नीति बनाने वाले प्रतिष्ठान के अंदर चल रहे संकट का एक और संकेत माना जा रहा है। माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में चीनी रक्षा मंत्री की राष्ट्रपति शी जिनपिंग जांच करवा रहे हैं।
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 3 अमेरिकी अधिकारियों और खुफिया विभाग से जुड़े 2 अन्य अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि दो सप्ताह से नहीं दिखाई दे रहे ली शांगफू को उनके रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया गया है। ली शांगफू के खिलाफ यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश की सेना पीएलए रॉकेट फोर्स के दो शीर्ष जनरलों को हटा दिया है। ये दोनों ही जनरल चीन के तेजी से बढ़ रहे मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम की निगरानी करते थे।
चीन ने ली शांगफू के खराब स्वास्थ्य का दिया हवाला
इससे पहले चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गांग भी एक महीने के लिए सार्वजनिक जीवन से गायब हो गए थे और बाद में जुलाई महीने में उन्हें पद से हटा दिया गया था। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि बाइडन प्रशासन कैसे इस नतीजे पर पहुंचा कि ली शांगफू के खिलाफ जांच चल रही है। चीन के अमेरिका स्थित दूतावास ने इस मामले पर कॉमेंट करने से इंकार कर दिया है। इससे पहले रॉयटर्स ने वियतनामी अधिकारियों के हवाले से खबर दी थी कि ली शांगफू ने 'खराब स्वास्थ्य' का हवाला देकर आखिरी समय में अपनी मीटिंग को कैंसिल कर दिया था।
एक समय में चीनी विदेश मंत्री रहे किन गांग के लिए भी यही हवाला दिया गया था। साल 2018 में ट्रंप प्रशासन ने चीन के रूसी हथियार लेने के बाद ली के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय ली शांगफू चीनी सेना के हथियार खरीद और विकास विभाग के प्रमुख थे। चीन ने अमेरिका के रक्षा मंत्री से ली की मुलाकात को होने नहीं दिया था और वॉशिंगटन ने चीनी रक्षा मंत्री के खिलाफ अपने प्रतिबंध को बरकरार रखा था। इसकी वजह से अमेरिका और चीन के बीच रक्षा संबंध रसातल में चले गए थे। ली के खिलाफ इस जांच से राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…