दुबई से मिली थी प्रॉपर्टी डीलर विजय बत्रा उर्फ तांत्रिक के मर्डर की सुपारी, गुरुग्राम पुलिस ने खोले हत्या के राज
Updated on
30-11-2023 01:24 PM
गुरुग्राम: अर्जुन नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर विजय बत्रा उर्फ तांत्रिक की हत्या की साजिश दुबई में रची गई थी। गैंगस्टर कौशल और अमित डागर ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर कौशल को दुबई में पनाह देकर इस हत्याकांड को अंजाम देने के एक आरोपी को अमृतसर एयरपोर्ट से पकड़ा है। इस आरोपी पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। गुरुवार को इस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि 22 फरवरी, 2019 को विजय बत्रा उर्फ तांत्रिक को गुरुग्राम-सोहना रोड पर सेक्टर 48 स्थित पार्श्वनाथ ग्रीन विले के समीप गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मामले की जांच के दौरान गुरुग्राम पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर कौशल और अमित डागर के अलावा हत्याकांड में शामिल उनके गुर्गों को पकड़ा। इस हत्याकांड के एक आरोपी पलवल के हथीन के बास मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय कर्ण उर्फ अली की गुरुग्राम पुलिस को तलाश दी। गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली कि कर्ण पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट के पास आएगा। थाना बादशाहपुर के एसएचओ सतीश कुमार ने इसे अमृतसर से पकड़ा। गुरुवार को इसे अदालत में पेश किया जाएगा।
कर्ण ने किया था दुबई में गैंगस्टर कौशल के रहने का इंतज़ाम
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कर्ण पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की हुई थी। इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर कौशल को यह आरोपी दुबई में खाने-पीने और रहने से संबंधित सभी सुख सुविधाएं मुहैया करवाता था। कर्ण की गुरुग्राम के शांति नगर में रहने के दौरान अमित डागर से दोस्ती हुई थी। डागर के कहने पर कर्ण ने कौशल को दुबई में शरण दी थी। बुकी तांत्रिक से रंगदारी मांगी गई थी, जो मांग पूरी नहीं होने पर कौशल, डागर ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। कौशल और डागर के बीच बातचीत कर्ण के माध्यम से होती थी।
साल 2013 से दुबई में रह रहा कर्ण
बीए पास कर्ण साल 2013 से दुबई में रह रहा है। पुलिस जांच में अब तक पता चला है कि वे गैंगस्टर्स को दुबई में पनाह देता था। रिमांड के दौरान पता चलेगा कि अब तक भारत के कितने गैंगस्टर को उसने पनाह दी है। किस-किस गैंग से उसके संपर्क हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी से गुरुग्राम पुलिस संपर्क कर रही है कि कब-कब यह भारत में आया है।
नीरज पंडित के बारे में पूछताछ की जाएगी
गिरफ्तार कर्ण उर्फ अली से फरीदाबाद के गैंगस्टर नीरज पंडित उर्फ नीरज फरीदपुर के बारे में पूछताछ की जाएगी। यह भी इनामी गैंगस्टर है, जिसकी तलाश हरियाणा पुलिस कर रही है। पूछताछ में पता चलेगा कि कर्ण इस गैंगस्टर के संपर्क में था या नहीं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…