आईएमएफ की भीख से भी कम नहीं हुआ पाकिस्तान का खतरा, शहबाज सरकार को मिली बड़ी चेतावनी
Updated on
04-07-2023 07:38 PM
इस्लामाबाद: अमेरिका की मदद से अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से 3 अरब डॉलर का लोन हासिल करके इतरा रहे पाकिस्तान को अब दुनिया की दिग्गज रेटिंग एजेंसियों ने बड़ी चेतावनी दे दी है। दोनों ही एजेंसियों ने साफ कह दिया है कि शहबाज शरीफ सरकार को आईएमएफ के कर्ज के अलावा और ज्यादा वित्तीय मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ज्यादा आर्थिक मदद के बिना पाकिस्तान न तो कर्जों को लौटा पाएगा और न ही अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार कर पाएगा। मूडी और फिच की चेतावनी के बाद अब पाकिस्तान की धड़कने बढ़ गई हैं। इन वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने बताया कि पाकिस्तान को इस वित्तीय वर्ष में ही 25 अरब डॉलर का कर्ज लौटाना है। यह पाकिस्तान के वर्तमान विदेशी मुद्रा भंडार का 7 गुना ज्यादा है। यह पाकिस्तान के हाल ही में आईएमएफ के स्वीकृत किए गए 3 अरब डॉलर के कर्ज से बहुत ही ज्यादा है। उसने कहा कि आईएमएफ ने भले ही पाकिस्तान को वित्तीय मदद का आश्वासन दिया हो लेकिन इस बात का खतरा है कि यह अपर्याप्त साबित हो सकता है। वह भी तब जब चालू खाता घाटा काफी ज्यादा हो गया है।
इमरान खान के भविष्य पर सवालिया निशान
इस बीच बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की सरकार ने आईएमएफ की कई कड़ी शर्तों को माना है जिसका खामियाजा वहां की आवाम को आने वाले दिनों में भुगतना पड़ सकता है। पाकिस्तान में ऊर्जा की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं। इसके अलावा शहबाज सरकार टैक्स की दर भी बढ़ाएगी। इसके अलावा सरकार को खर्च घटाने के लिए भी कहा गया है। पाकिस्तान अगर ऐसा नहीं करता है कि तो उसे पूरा 3 अरब डॉलर का कर्ज आईएमएफ से मिलना मुश्किल हो जाएगा।
पाकिस्तान में अक्टूबर महीने में चुनाव होने वाले हैं। इमरान खान के चुनाव में शामिल हो पाने की संभावना बहुत कम बची है। विश्लेषकों का कहना है कि इस आम चुनाव को देखते हुए शहबाज सरकार देश में कड़े सुधार लागू करेगी, यह कह पाना मुश्किल है। इमरान खान लगातार दुनिया से गुहार लगा रहे हैं कि देश में लोकतंत्र को बचाया जाए। वहीं शहबाज सरकार और पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान के खिलाफ 9 मई की हिंसा के लिए आर्मी कोर्ट में मुकदमा चलाने की तैयारी तेज कर दी है। कई विश्लेषकों का कहना है कि इमरान खान को चुनाव से पहले बैन कर दिया जाएगा ताकि वह चुनाव ही नहीं लड़ सकें।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…