Select Date:

दुनिया में बढ़ा तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा... NATO के सम्मेलन से बौखलाया रूस, पश्चिमी देशों को दी धमकी

Updated on 13-07-2023 02:23 PM
मॉस्को: नाटो शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के लिए एक सुरक्षा पैकेज पर हस्ताक्षर किए गए। इसे देखते हुए पुतिन के सहयोगी दिमित्री मेदवेदेव ने वॉर्निंग दी है कि दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध के करीब बढ़ रही है। क्रेमलिन की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के उप सचिव मेदवेदेव ने जोर देकर कहा कि ये सहायता रूस को अपने लक्ष्यों को हासिल करने से नहीं रोक सकेगी। लिथुआनिया में नाटो शिखर सम्मेलन के खत्म होने के पहले दिन मेदवेदेव ने टेलीग्राम पर कहा, 'पूरी तरह से पागल पश्चिम और भी कुछ नहीं सोच सका। यह एक डेड एंड है। तीसरा विश्वयुद्ध करीब है।'

उन्होंने कहा, 'ये सब हमारे लिए क्या मायने रखता है। स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन अपने लक्ष्यों के साथ जारी रहेगा।' इस बीच जी-7 देशों ने नाटो शिखर सम्मेलन से अलग एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किया और यूक्रेन के साथ जब तक संभव हो तब तक खड़े होने का वादा किया। यूके, अमेरिका, जापान, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और इटली के नेताओं ने एयर डिफेंस सिस्टम, आर्टिलरी, बख्तरबंद गाड़ियां देने से जुड़ा समझौता किया। वहीं ब्रिटेन का और भी ज्यादा यूक्रेनी पायलटों को ट्रेनिंग देगा।

साइबर सपोर्ट देगा जी-7

ब्रिटेन का कहना है कि जो भी ऑफर किया जाएगा, वह एग्रीमेंट में लिखा होगा। जी-7 नेताओं ने एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया। इसमें उन्होंने कहा, 'हम यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे, क्योंकि वह रूसी आक्रामकता के खिलाफ, जब तक जरूरत हो खुद का बचाव करेगा।' इसके अलावा यूक्रेन की डिफेंस इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और साइबर सपोर्ट का भी लक्ष्य जी-7 ने रखा है। इसके साथ ही जी-7 देशों ने यूक्रेन को नाटो सदस्य बनाने पर प्रतिबद्धता जताई।

न्यूक्लियर युद्ध की धमकी

इस दौरान लगातार बढ़ रहे युद्ध के बीच मेदवेदेव ने बार-बार न्यूक्लियर वॉर की धमकी दी। हफ्ते भर पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर खड़ी है और परमाणु युद्ध का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके लिए पश्चिमी देश दोषी हैं। वहीं, पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मेदवेदेव की धमकियों को दोगुना किया है। इस बात पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यूक्रेन को मदद देने के बेहद नकारात्मक परिणाम होंगे। यूक्रेन को मदद देना रूस की सुरक्षा के खिलाफ माना जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.