Select Date:

मालदीव का वो काला 'इस्‍लामिक सच' जो नहीं जानती दुनिया, मुइज्जू के इजरायली विरोधी फैसले ने ला दिया सामने

Updated on 06-06-2024 12:58 PM
माले: मोहम्मद मुइज्जू ने जब से मालदीव के राष्ट्रपति पद की कमान संभाली है, वे खुद की साख इस्लामिक दुनिया के नेताओं के बीच मजबूत करने की कोशिश में लगे हुए हैं। राष्ट्रपति बनते ही उन्होंने सबसे पहले तुर्की की यात्रा की थी, जहां के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगान खुद को इस्लामिक दुनिया का खलीफा बनाने में लगे हैं। अब बीते सप्ताह के आखिर में मोहम्मद मुइज्जू ने घोषणा की कि उनकी सरकार इजरायली पासपोर्ट पर मालदीव में आने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित करने के लिए नया कानून लेकर आएगी। मालदीव में ऐसी घोषणा करना बहुत अच्छा नहीं है, खासतौर पर जब देश के राजस्व का 90 प्रतिशत हिस्सा विदेशी पर्यटकों पर आधारित है। मुइज्जू मालदीव को जिस दिशा में ले जा रहे हैं, वह पहले से ही कट्टरपंथी देश के लिए उल्टा पड़ सकता है।

मालदीव में बसती है दो अलग दुनिया

दुनिया भर में लोग मालदीव को ऐसे देश के रूप में देखते रहे हैं, जहां लैगून रिसॉर्ट्स हैं। पानी के ऊपर बने बंगले और शानदार समुद्र तटीय रेस्टोरेंट हैं। लेकिन इन निजी द्वीपों और हनीमून पैराडाइज से दूर एक असली मालदीव बसता है, जो एक कट्टरपंथी इस्लामिक राज्य है। वर्षों ने मालदीव की सरकारों ने देश के इन दो अलग संसारों को अलग रखने की कोशिश की है, लेकिन मुइज्जू की घोषणा ने इसका काला सच बाहर ला दिया है। मालदीव जाने वालों के लिए भी यह आश्चर्यजनक हो सकता है। पानी के ऊपर बने रिसॉर्ट्स के पास कॉकटेल की चुस्की लेने वालों को शायद अहसास नहीं होगा कि इसी देश में ऐसा करने पर उन्हें जुर्माना या कोड़े भी लग सकते हैं।

बदल रही मालदीव की हवा

मालदीव के एयरपोर्ट से उतरने और रिसॉर्ट्स तक पहुंचने के बीच पर्यटकों को ऐसी किसी भी बात की भनक भी नहीं लगती, क्योंकि उन्हें मालदीव की दूसरी दुनिया से अलग रखा जाता है। लेकिन इजरायल विरोधी रुख अनजाने में ही असली मालदीव की ओर ध्यान दिला सकता है। एक ऐसा देश जहां रूढ़िवादी ड्रेस के साथ ही सार्वजनिक रूप से प्यार जताने और समलैंगिक संबंधों पर सजा का प्रावधान है, जहां राजनीती कभी-कभी हिंसा में बदल जाती है। हाल के वर्षों में देश की राजनीति बाहरी लोगों के लिए अधिक कठोर और राष्ट्रवादी मोड़ लेती दिख रही है। मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में मुइज्जू ने इंडिया आउट का अभियान चलाया था। इसके साथ ही मुइज्जू किस तरह चीन की गोद में जा बैठे हैं, ये भी दुनिया ने देखा है। अमेरिका भी इस पर नजर बनाए हुए है।

मालदीव में आतंकवाद की पहुंच

पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाले मालदीव के लिए कट्टरपंथ सबसे बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है। ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रति व्यक्ति आधार पर देखें तो इस्लामिक स्टेट में भर्ती होने वाले सबसे ज्यादा विदेशी मालदीव से हैं। इस साल की शुरुआत में मालदीव ने अपने 21 नागरिकों (मुख्य रूप से महिलाएं) को वापस भेज दिया था, जो सीरिया में जिहादी समूहों में शामिल होने गए थे। मालदीव में पर्यटकों के साथ भी घटनाएं हो चुकी हैं। 2014 में डेविड के सितारे की तुलना नाजी स्वास्तिक से करने पर इजरायली पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच तनाव फैल गया था, जिसके बाद इजरायलियों की सुरक्षा के लिए पुलिस को उन्हें बाहर निकालना पड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.