आ गई तारीख, मिलेगा विनर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीजन का आखिरी एपिसोड
Updated on
27-07-2024 01:40 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इस बार दर्शकों को रिझाने में नाकामयाब रहा। इस बार न होस्ट पसंद आया और न ही कंटेस्टेंट्स। और न ही इसका कंटेंट। सारी ही चीजें एकदम उबले हुए आलू जैसे फीके ही लगे। मगर अब आपको ये टॉर्चर और नहीं झेलना होगा। क्योंकि अब इसका ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। दिन, तारीख सब आ चुका है। आइए बताते हैं कि कब आखिरी बार अनिल कपूर इस शो को होस्ट करते दिखाई देंगे।
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' 21 जून को जियो सिनेमा पर प्रीमियर हुआ था। और पांच हफ्ते बात ये अपने अंतिम पड़ाव पर है। जैसा कि फिनाले से ठीक हफ्तेभर पहले विशाल पांडे और शिवानी कुमारी एविक्ट हो चुकी हैं। वहीं, अब घर में बचे हैं- अरमान मलिक, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, सना मकबूल, लवकेश कटारिया और साई केतन राव। यानी 6 सदस्य घर में अभी-भी मौजूद हैं। जिसमें से एक अभी और बेघर होगा। क्योंकि फिनाले वाले दिन तो सिर्फ टॉप-5 ही होते हैं।
कब आएगा 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले?
अब सवाल है कि फिनाले है कब? 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले की तारीख पहले जहां 4 अगस्त यानी रविवार को बताई जा रही थी। वहीं, अब ये जियो सिनेमा पर शुक्रवार 2 अगस्त को होना तय हुआ है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के शुरू होने के कारण, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्लॉट खाली नहीं। इसलिए इस बार शनिवार और रविवार को नहीं, बल्कि शुक्रवार को रखा गया है। किस समय शुरू होगा, इसकी जानकारी तो अभी नहीं हुई। मगर शायद शाम 6-7 बजे से शुरुआत की जाएगी। इस सीजन को न तो आगे बढ़ाया गया और न ही फैमिली वीक जैसे एपिसोड देखने को मिले। बहुत ही नीरस शो रहा। एक-दो वाकये हुए, जिस पर भी बिग बॉस का स्टैंड एकदम साफ नहीं रहा।
'बिग बॉस ओटीटी 3' का विनर कौन होगा?
अब ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होगा। उसमें एक विनर मिलेगा। जहां तक लोगों को लग रहा था कि विशाल पांडे टॉप-5 में होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब लवकेश कटारिया के विनर होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि जिसकी वोटिंग काउंट्स ज्यादा होंगे, वो ही जीतेगा। एल्विश यादव के कारण लवकेश कटारिया जीत सकते हैं। रणवीर शौरी रनर-अप हो सकते हैं। मगर देखना होगा कि मेकर्स क्या ट्विस्ट लाते हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…