पांच दिन में ही हांफने लगी 'द डिप्लोमैट', उम्मीद थी दौड़ेगी पर रेंग रही है कमाई
Updated on
19-03-2025 02:05 PM
जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हुई है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने जरूर उम्मीदें जगाई थीं। लेकिन फिर निराश करने वाले वीकेंड और अब वीकडेज में यह पस्त दिख रही है। बॉक्स ऑफिस पर पॉलिटिकल-थ्रिलर के सामने 33 दिन पुरानी 'छावा' है। विक्की कौशल की फिल्म की कमाई भी सोमवार से बुरी तरह गिरी है। लेकिन फिर भी यह 'द डिप्लोमैट' से कहीं बेहतर कारोबार कर रही है।
साल 2025 मे अब तक 'छावा' और 'स्काई फोर्स' के अलावा कोई भी फिल्म दमदार कमाई नहीं कर सकी है। यही हाल, साउथ की फिल्मों का भी है। राम चरण और कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' भी हिंदी वर्जन में बुरी तरह पस्त हुई। 'द डिप्लोमैट' के हाल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को रिलीज के 5वें दिन इसके शोज में औसतन 100 में से करीब 92 कुर्सियां खाली नजर आईं।
'द डिप्लोमैट' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, 'द डिप्लोमैट' ने 5वें दिन 1.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले सोमवार को इसने 1.50 करोड़ का बिजनस किया था। पांच दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 16.20 करोड़ रुपये ही कमा सकी है। जबकि इसका बजट 50 करोड़ रुपये है।
2025 की टॉप-10 लिस्ट में हुई 'द डिप्लोमैट' की एंट्री
हालांकि, दिलचस्प बात ये है कि जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' ने इतनी कम कमाई के बावजूद, 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 हिंदी फिल्मों में जगह बना ली है। इसने हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' को इस लिस्ट से बाहर कर दिया है। यह फिल्म जिस थकी हुई रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उम्मीद यही है कि 30 मार्च को सलमान खान की 'सिकंदर' की रिलीज से पहले यह कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' और 'ये जवानी है दीवानी' री-रिलीज की कमाई को पछाड़ देगी।
'द डिप्लोमैट' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शिवम नायर के डायरेक्शन में बनी 'द डिप्लोमैट' का विदेशों में भी हाल बेहाल है। इसने पांच दिनों में विदेशों में सिर्फ 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जबकि देश और विदेश मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन महज 23 करोड़ रुपये है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…