Select Date:

डायरेक्टर ने बाद में किया डिलीट, खुद बॉबी ने डेवलप किया था ‘जमाल-कुडू’ डांस स्टेप

Updated on 13-12-2023 04:38 PM

बॉबी देओल ने फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अपोजिट विलेन का रोल प्ले किया है। फिल्म में अबरार का किरदार निभाने के लिए बॉबी को सोशल मीडिया पर ढे़र सारा प्यार मिल रहा है।

अब एक इंटरव्यू में बॉबी ने अपने किरदार के बारे में और डिटेल्स शेयर कीं। उन्होंने बताया कि फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में रणबीर कपूर का किरदार रणविजय उनके किरदार अबरार को किस करता है। हालांकि, बाद में डायरेक्टर ने यह सीन कट कर दिया।

वहीं बॉबी ने कहा कि फिल्म में उनके एंट्री सॉन्ग ‘जमाल कुडू’ में उन्होंने जो डांस स्टेप दिया है वह उन्हीं का आइडिया था।

शायद अनकट वर्जन में दिखाया जाए यह सीन- बॉबी
द क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी ने कहा- ‘फिल्म के बारे में जब संदीप मुझसे बात करते आए थे तब उन्होंने बताया था कि वो फिल्म के क्लाइमैक्स में एक ऐसा सीन रखेंगे जहां दो भाई एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं पर एक दूसरे को मारना चाहते हैं। इस सीन को मैं बैकग्राउंड में म्यूजिक के साथ शूट करूंगा।

सीन में आप दोनों लड़ रहे हाेंगे और इसी बीच तुम उसे किस करोगे, इसके बाद तुम गिव-अप नहीं करोगे और वो तुम्हे मार देगा।

हमने यह सीन शूट भी किया था पर बाद में संदीप ने इसे डिलीट कर दिया। हो सकता है कि जब फिल्म का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो तब यह सीन दिखाया जाए।’

‘हम पंजाब में सिर पर ग्लास रखकर डांस करते थे’
इसके अलावा बॉलीवुड स्पाई को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी ने कहा- ‘संदीप के पास म्यूजिक का जबरदस्त सेंस है। उन्हें जमाल कुडू गाना कहीं से मिला और फिर उन्होंने मुझे बताया कि वो इसे मेरी एंट्री पर प्ले करेंगे।

इस सीन की कोरियोग्राफी के दौरान हमें समझ नहीं आ रहा था कि इस पर कैसे डांस करें। फिर मुझे अचानक याद आया कि जब मैं छोटा था और पंजाब जाया करता था तब हम ऐसे ही सिर पर ग्लास रखकर डांस किया करते थे। मैंने वो स्टेप किया और संदीप को पंसद आ गया।’

12वें दिन कमाए 19.75 करोड़
फिल्म एनिमल ने 12वें दिन वर्ल्डवाइड 19 करोड़ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 757 करोड़ 73 लाख रुपए हो चुका है। फिल्म ने बीते 12 दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

लाइव फुटबॉल में डिस्प्ले हुआ एनिमल का एड
इसी बीच एनिमल पहली इंडियन फिल्म बन गई है जिसका LED एड किसी लाइव फुटबॉल मैच में डिस्प्ले हुआ है। यह जानकारी फिल्म के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.