सर्च करते-करते घट गया डिस्काउंट! क्या आपके साथ भी हुआ ऐसा? गेम समझिए
Updated on
06-10-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन ने कीमतों को बढ़ाने के लिए सीक्रेट एल्गोरिदम (Amazon Used Secret Algorithm) का इस्तेमाल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ने कथित तौर पर यह पता लगाने के लिए की कीमतों को कितना बढ़ाया जा सकता है, सीक्रेट एल्गोरिदम की मदद ली है। ऐसा अमेजन ने इसलिए किया कि कंपनी का अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिल सके। बता दें कि वॉल स्ट्रीट जर्नल (The Wall Street Journal) ने ई-कॉमर्स प्रमुख के खिलाफ संघीय व्यापार आयोग (Federal Trade Commission) के एकाधिकार मुकदमे के संपादित अंशों का हवाला देते हुए मंगलवार की देर रात रिपोर्ट दी है। इसमें बताया है कि अमेजन ने प्रतिस्पर्धी तरीके से कीमतों को बढ़ाने के लिए 'प्रोजेक्ट नेस्सी' एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया है।
कीमतों की निगरानी करता था एल्गोरिदम
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि किस तरह से अमेजन ने 'प्रोजेक्ट नेस्सी' एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके अपना मुनाफा बढ़ाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर प्रतिस्पर्धी रिटेल ट्रेडर्स किसी प्रोडक्ट की कीमतों को कम करके रखते हैं तो एल्गोरिदम अपने आप अमेजन के प्रोडक्ट को उनकी सामान्य कीमत पर वापस ला देगा। इसे ऐसे समझें कि यह एल्गोरिदम प्रतिस्पर्धी रिटेल विक्रेताओं की कीमतों पर नजर बनाकर रखता था। इसके बाद अमेजन की कीमतों को उसी स्तर पर ले आता था। ऐसे प्रोडक्ट जिनकी डिमांड ज्यादा थी, उनपर यह ज्यादा सक्रिय रूप से काम करता था।
ज्यादा कीमत पर बेचे प्रोडक्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, इस एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके अमेजन को ज्यादा कीमतों पर सामान बेचने में मदद मिली है। इससे कंपनी का मुनाफा काफी बढ़ गया। बता दें कि एफटीसी ने अमेरिका और 17 राज्य अटॉर्नी जनरल ने पिछले महीने अमेजन पर मुकदमा दायर किया था। इसमें आरोप लगाया गया कि कंपनी ने गलत रणनीतियों का इस्तेमाल करके कीमतों को बढ़ाया है। कथित तौर पर प्रोजेक्ट नेस्सी ने अमेजन को अलग-अलग शॉपिंग कैटेगरी में अपनी कीमतों को आर्टिफिशियल रूप से बढ़ाकर अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद की है।
एफटीसी और उनके राज्य भागीदारों ने कहा कि अमेजन की कार्रवाइयां उन्हें प्रतिद्वंद्वियों और विक्रेताओं को कीमतें कम करने से रोकने, खरीदारों के लिए गुणवत्ता को कम करने, विक्रेताओं से अधिक शुल्क लेने, नवाचार को दबाने और प्रतिद्वंद्वियों को अमेजन के खिलाफ उचित प्रतिस्पर्धा करने से रोकने की अनुमति देती हैं।
एफटीसी अध्यक्ष खान ने कहा, हमारी शिकायत बताती है कि कैसे अमेजन ने अपने एकाधिकार को गैरकानूनी रूप से बनाए रखने के लिए दंडात्मक और जबरदस्त रणनीति का इस्तेमाल किया है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…