सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य को फिर से साथ देखने का सपना, सिर्फ सपना ही रह जाएगा! जानिए क्या है वजह
Updated on
11-10-2023 03:29 PM
नागा चैतन्य ने बीते दिनों एक ऐसी फोटो शेयर की थी, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे थे उनका एक्स वाइफ से पैचअप हो गया है। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे फैंस का दिल टूट जाएगा! खबर ये है कि सामंथा और नागा चैतन्य अब कभी साथ नहीं आएंगे। यानी उनका कभी पैचअप नहीं होगा, क्योंकि अब ये नामुमकिन है और दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं।
सूत्र के मुताबिक, सिर्फ एक इंस्टाग्राम पोस्ट से किसी नतीजे पर पहुंचना गलत है। सूत्र का कहना है, 'जब वे एक साथ थे, तब वो हैश (पेट डॉग) को लेकर आए थे और वो दोनों के करीब है। वे एक साथ पालतू कुत्ते का पालन-पोषण कर रहे हैं और हैश इन दिनों नागा चैतन्य के साथ है, क्योंकि Samantha ग्लोबली ट्रैवल कर रही हैं।'
जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं सामंथा और नागा चैतन्य
अंदरूनी सूत्र कहते हैं, 'फिलहाल, वे अपनी लाइफ में बिजी हैं। सामंथा अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं और दुनियाभर में ट्रैवल कर रही हैं, जबकि नागा चैतन्य खुद को बिजी रख रहे हैं। वो गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला संग बिजी हैं।' सूत्र का ये भी कहना है, 'वे अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और समझौता करना नहीं चाह रहे हैं। उन्होंने इस फैक्ट से समझौता कर लिया है कि वे एक साथ नहीं रह सकते हैं। एक कपल के रूप में उन्होंने साथ बिताए पलों को जिया है। इसलिए, दोनों के बीच सुलह की कोई संभावना नहीं है। उनकी फैमिली ने भी ये स्वीकार कर लिया है और वे उनका पैचअप कराने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं।'
दुबई में हैं सामंथा, गर्लफ्रेंड संग बिजी हैं नागा चैतन्य
अंदरूनी सूत्र कहते हैं, 'फिलहाल, वे अपनी लाइफ में बिजी हैं। सामंथा अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं और दुनियाभर में ट्रैवल कर रही हैं। वो इस समय दुबई में हैं, जबकि नागा चैतन्य खुद को बिजी रख रहे हैं। वो गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला संग बिजी हैं।' सामंथा और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी और चार साल बाद 2021 में इनका तलाक हो गया।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…