'एनिमल' ने एक दिसंबर को बंपर कमाई के साथ ओपनिंग की थी, और कुछ दिन में ही शाहरुख खान की 'जवान' से लेकर सनी देओल की 'गदर 2' को भी पछाड़ दिया था, पर अब यह सुस्त पड़ गई है। अब हर दिन 'एनिमल' की कमाई घट रही है। 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को तो इसने और भी कम कमाई की। वहीं विक्की कौशल स्टारर मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' भी बदहाल स्थिति में है। हालांकि अच्छी बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस को देखते हुए दूसरे बुधवार को इसकी कमाई में कुछ खास गिरावट नहीं आई।