इजरायल-हमास युद्ध का दिखने लगा असर, तेल से लेकर सोने-चांदी की कीमत में तेजी, कमजोर हो रहा बाजार
Updated on
19-10-2023 03:04 PM
मुंबई: ब्रेंट क्रूड में 3.36 प्रतिशत की उछाल के साथ 92.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने से बाजार पर भारी दबाव देखा गया। गाजा अस्पताल पर हुए हमले के बाद जियो-पॉलिटिकल टेंशन से स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई। ग्लोबल बाजारों के कमजोर रुख से बैंक, फाइनेंशल और एनर्जी शेयरों में बिकवाली के दबाव में Sensex 551.07 अंक गिरकर 65,877.02 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 585.99 अंक यानी 0.88 प्रतिशत टूटकर 65,842.10 अंक तक आ गया था। Nifty भी 140.40 अंक यानी 0.71 प्रतिशत के नुकसान के साथ 19,671.10 अंक पर आ गया।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके अलावा घरेलू एवं वित्तीय कंपनियों के दूसरी तिमाही के निराशाजनक प्रदर्शन का भी बाजार पर असर हो सकता है। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा करीब तीन प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए। रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च हेड अजित मिश्रा ने कहा, 'बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में कमजोरी आने के साथ रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनी में भी गिरावट रहने से आगे और नरमी के संकेत मिल रहे हैं।' व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.85 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 0.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एनर्जी सेक्टर के इंडेक्स में 1.45 प्रतिशत की गिरावट रही। त निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 263.68 करोड़ रुपये की लिवाली की।
सोना हुआ महंगा
पश्चिम एशिया में अशांति बढ़ने के बाद सेफ असेट की मांग तेज होने और गाजा में एक घातक विस्फोट के बाद राजनयिक समाधान की उम्मीद कम होने से कॉमेक्स सोना चार सप्ताह के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि Ṅजियो-पॉिलटिकल टेंशन बढ़ने, क्रूड की कीमतें बढ़ने और फेस्टिव डिमांड बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में 500 रुपये से ज्यादा तेजी दिखाई दी। सिल्वर में भी एक हजार रुपये से ज्यादा की रैली दिखाई दी। चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये के ऊपर और सोने के वायदा भाव 59,600 रुपये के करीब कारोबार करते दिखााई दिए।
HDFC Securities के अनुसार मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 500 रुपये की तेजी के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। HDFC Securities के कमोडिटी चीफ एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, 'विदेशी बाजार में सकारात्मक रुख के बाद बुधवार को सोने की कीमतों में उछाल आया।' चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये की उछाल के साथ 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। ग्लोबल बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,937 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…