जो हश्र नाजीवाद का हुआ, वही हाल रूस का भी करेंगे... यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खाई कसम
Updated on
09-05-2023 06:29 PM
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कसम खाई है कि रूस की सेनाओं को उसी तरह से मात दी जाएगी जिस तरह से नाजीवादी को हरायर गया था। जेलेंस्की ने कहा कि सन् 1945 में जो हाल नाजी की सेनाओं वाले जर्मनी का हुआ थ, वही हाल अब रूस का होगा। जेलेंस्की ने याद दिलाया कि कैसे द्वितीय विश्व युद्ध के समय नाजी सेना को बुरी तरह से पीटा गया था। यूरोप डे के मौके पर जेलेंस्की ने अपने भाषण में यह बात कही है। जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले दिनों यूक्रेन ने रूस की सबसे शक्तिशाली किंझल मिसाइल को ढेर करने की बात कही है।
रूस को मिलेगी शिकस्त जेलेंस्की ने कहा, 'आज का आधुनिक रूस सभी पुरानी बुराईयों को लेरकर आया है तो उसे बता दें कि जिस तरह से नाजीवाद को पीटा गया था, उसी तरह से उसे भी शिकस्त मिलेगी।' वॉर मेमोरियल के सामने खड़े जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर यह बात कही है। जेलेंस्की ने इसके साथ ही ऐलान किया कि उन्होंने संसद में एक बिल भेजा है। इस बिल में आठ मई को यूक्रेन में द्वितीय विश्व युद्ध के कार्यक्रम और नौ मई को यूरोप डे मनाने की बात कही गई है।
जेलेंस्की के इस प्रस्ताव का यूरोपियन यूनियन ने भी स्वागत किया है। इस प्रस्ताव का मकसद यूरोप को संगठित करना और रूस को करारा जवाब देना है। आठ मई 1945 को मित्र देशों की सेनाओं के सामने नाजी जर्मनी ने आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं इससे अलग द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत का जश्न मनाने के लिए मास्को में विजय दिवस मनाया जाता है।
यूक्रेन की जीत से देंगे जवाब जेलेंस्की ने कहा कि रूस 'आक्रामकता और कब्जे' के साथ-साथ 'सामूहिक हत्या और यातना' के लिए जिम्मेदार है। इसका जवाब यूक्रेन की जीत से दिया जाएगा।' जेलेंस्की का यह भाषण ऐसे समय में आया है जब आठ घंटे पहले ही यूक्रेन की सेना ने का था कि उसने रूस की तरफ से लॉन्च किए गए 35 हमलावर ड्रोन्स ढेर कर दिए हैं। इससे अलग दक्षिणी क्षेत्र ओडेसा में अधिकारियों ने एक गोदाम पर हवाई हमले की जानकारी दी। इस हमले में तीन लोगों के घायल होने की खबरें हैं।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…