दुश्मन के इलाके तक ले जाएंगे लड़ाई... खर्च निकालना मुश्किल और भारत को जंग की गीदड़ भभकी दे रही पाकिस्तान सेना
Updated on
26-04-2023 06:43 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के डीजी मेजर जनरल अहमद शरीफ ने मंगलवार को अपनी पहली प्रेस कान्फ्रेंस की। इस मौके का इस्तेमाल उन्होंने भारत को गीदड़ भभकी देने के लिए किया। प्रेस कान्फ्रेंस में अहमद शरीफ ने कहा कि 'अगर भारत ने कोई दुस्साहस करने की कोशिश की तो पाकिस्तानी सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।' पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान सेना के मीडिया मामलों की शाखा के प्रमुख बनने के बाद से यह मेजर जनरल अहमद शरीफ की पहली प्रेस कान्फ्रेंस है।
अहमद शरीफ ने कहा, 'अगर किसी गलतफहमी के चलते भारत पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश करता है तो हम उसका करारा जवाब देंगे। इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए।' नए डीजी यहीं तक नहीं रुके। वह बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो हम इस लड़ाई को दुश्मन के इलाके तक भी ले जा सकते हैं।' उन्होंने भारत पर पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार के बेबुनियाद आरोप लगाए। नए डीजी आईएसपीआर ने मुल्क के सुरक्षा हालात पर भी बात की।
'पाकिस्तान में एक भी 'नो-गो एरिया' नहीं'
उन्होंने कहा कि सेना के प्रयासों के कारण ही देश में कोई 'नो-गो एरिया' नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ 8,000 अभियान चलाए हैं। अहमद शरीफ ने कहा कि जनवरी 2023 में पेशावर मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले का अपराधी अफगानिस्तान से था। वहीं कराची पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले लक्की मरवत और दक्षिण वजीरिस्तान के रहने वाले थे। आतंकी घटनाओं में हालिया वृद्धि के लिए उन्होंने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच विद्रोहियों के बीच संबंधों को जिम्मेदार ठहराया।
अपने खर्च घटाने को मजबूर सेना
सवाल-जवाब के दौरान अहमद शरीफ ने कहा, 'पाकिस्तान सेना नेशनल आर्मी है और हमारे लिए सभी राजनेता और सभी पार्टियां सम्मानित हैं।' उन्होंने कहा कि 'सेना किसी एक विचारधारा या पार्टी के पास नहीं जाएगी'। डीजी आईएसपीआर ने कहा कि सेना ने मौजूदा आर्थिक हालातों को देखते हुए अपने ऑपरेशन और खासकर नॉन ऑपरेशनल खर्चों की विस्तृत समीक्षा के बाद फैसला किया है कि अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए हर तरह के खर्च कम किए जाएंगे।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…