आतंक के अंत तक जारी रहेगी लड़ाई... हमास के घर में पहुंचे बेंजामिन नेतन्याहू, दो दशक में गाजा जाने वाले पहले पीएम
Updated on
27-11-2023 02:40 PM
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीजफायर के दौरान गाजा का दौरा किया। दो दशकों में ऐसा करने वाले वह पहले इजरायली प्रधानमंत्री हैं। ऐसा करके उन्होंने साफ संकेत दिया कि अब यहां इजरायल का कब्जा है। नेतन्याहू ने इस दौरान सैनिकों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अंत तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। नेतन्याहू ने यहां कमांडरों और सैनिकों से सुरक्षा जानकारी लेते हुए एक सुरंग का दौरा किया।
नेतन्याहू ने कहा, 'हमें कोई नहीं रोक सकेगा। हम आश्वस्त हैं कि युद्ध के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।' गाजा से एकतरफा तरीके से इजरायल 2005 में निकल गया था। 21 सेटेलमेंट को नष्ट कर इस क्षेत्र का नियंत्रण फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंप दिया। हमास ने 2007 में एक खूनी तख्तापलट के जरिए गाजा पर कब्जा कर लिया। नेतन्याहू यह यात्रा तब तक कर रहे हैं जब इजरायल और हमास के बीच चार दिनों का संघर्ष विराम चल रहा है।
आज खत्म हो जाएगा सीजफायर
हमास ने 7 अक्टूबर के हमले नें 240 इजरायली लोगों को बंधक बना लिया था। इनमें से 50 लोगों को छुड़ाने के लिए इजरायल ने डील की है। डील के तहत 50 बंधकों के बदले इजरायल चार दिनों का सीजफायर करेगा। यह डील अगर आगे नहीं बढ़ाई जाती तो सोमवार की आधी रात को खत्म हो जाएगी। इस सीजफायर के दौरान इजरायली डिफेंस फोर्स गाजा में ही थी, इसलिए उसने कोई भी जमीन नहीं खोई है। नेतन्याहू ने वादा किया है कि सभी बंधकों को रिहा कराया जाएगा।
युद्ध के तीन लक्ष्य
सैनिकों से मिलने पहुंचे नेतन्याहू ने हेलमेट और बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखा था। सैनिकों के साथ खड़े होकर उन्होंने कहा, 'हम अपने बंदियों को वापस लाने के लिए हर प्रयास करेंगे और अंततः हम उन सभी को वापस ले आएंगे।' इसके आगे उन्होंने अपने लक्ष्यों की बात कही। नेतन्याहू ने कहा, 'इस युद्ध में हमारे तीन लक्ष्य हैं। सभी बंधकों की वापसी, हमास का खात्मा और यह सुनिश्चित करना कि गाजा फिर कभी इजरायल के लिए खतरा न बने।' उन्होंने आगे कहा, 'कोई भी हमें नहीं रोक सकता है। हमारे पास ताकत है और हम लक्ष्यों को पाकर रहेंगे।'
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…