Select Date:

यूक्रेन से लड़ाई हुई आउट ऑफ कंट्रोल, लुकाशेंकों ने अपने यार पुतिन पर ही कर दिया वार

Updated on 29-06-2023 07:30 PM
मिंस्‍क/मास्‍को: यूक्रेन में पिछले करीब डेढ़ साल से चल रही लड़ाई के बीच वैगनर आर्मी के विद्रोह से रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को दोहरा झटका लगा है। एक तरफ जहां उनकी रूस से लेकर दुनियाभर में किरकिरी हो गई है, वहीं यूक्रेन में जंग के मैदान में नुकसान उठाना पड़ा है। यही वजह है कि अब पुतिन पर उनके सबसे करीबी दोस्‍त बेलारूस के तानाशाह अलेक्‍जेंडर लुकाशेंको ने भी निशाना साधा है। लुकाशेंको ने कहा कि इशारों ही इशारों में कहा कि पुतिन ने हालात को बिगड़ने दिया और यह समझते रहे कि समाधान हो जाएगा लेकिन हुआ नहीं। लुकाशेंका का इशारा रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बीच तनाव की ओर था। लुकाशेंको की पुतिन की इस आलोचना को काफी दुर्लभ माना जा रहा था।

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक लुकाशेंको ने एक तरह से स्‍वीकार किया कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर वैगनर चीफ और रूसी रक्षा मंत्री में तनाव को भड़कने दिया गया। लुकाशेंको ने कहा कि न तो वह, न पुतिन और न ही वैगनर के चीफ प्र‍िगोझिन इस सप्‍ताहांत हुई घटनाओं से 'हीरो' बनकर उभरे हैं। यूरोप के आखिरी तानाशाह कहे जाने वाले लुकाशेंको ने कहा कि हम हालात को भांप नहीं सके और फिर हम समझते हैं कि इसका हल हो जाएगा लेकिन इसका हल नहीं हुआ। इससे बीच अमेरिकी मीडिया ने खुलासा किया था कि वैगनर चीफ प्रिगोझिन ने शनिवार को अल्पकालिक विद्रोह शुरू करते हुए रूस के दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों को कब्‍जे में लेने की योजना बनाई थी।


रूस के रक्षामंत्री को पकड़ना चाहता था वैगनर चीफ

वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार ने बुधवार को पश्चिमी अधिकारियों का हवाला देते हुए यह खबर दी थी। डब्ल्यूएसजे ने लिखा है कि प्रिगोझिन की साजिश में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और शीर्ष सेना जनरल वालेरी गेरासिमोव को उस समय पकड़ना शामिल था, जब यह जोड़ी यूक्रेन की सीमा से लगे एक क्षेत्र का दौरा कर रही थी। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) को साजिश के बारे में दो दिन पहले पता चला, जिससे प्रिगोझिन को आखिरी मिनट में अपनी योजना बदलने और मॉस्को की ओर मार्च शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

वैगनर के भाड़े के सैनिकों ने रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर में एक प्रमुख सैन्य अड्डे पर नियंत्रण कर लिया, और उसके सैनिक रूसी राजधानी की ओर बढ़ रहे थे जब प्रिगोझिन ने अपना विद्रोह बंद कर दिया। डब्ल्यूएसजे रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर, दो यूरोपीय सुरक्षा सूत्रों ने सीएनएन को बताया कि हालांकि यह संभावना थी कि प्रिगोझिन ने रूसी सैन्य नेताओं को पकड़ने की इच्छा व्यक्त की होगी, लेकिन इस बात का कोई आकलन नहीं था कि क्या उनके पास ऐसा करने की कोई विश्वसनीय योजना थी। शुक्रवार रात को विद्रोह शुरू होने के बाद से वरिष्ठ रूसी कमांडरों की भूमिका के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें अमेरिकी खुफिया जानकारी दी गई थी।

रूसी अधिकारियों को प्रिगोझिन की योजनाओं के बारे में पता था
रूसी वायुसेना के कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन को 'रूस के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने की येवगेनी प्रिगोझिन की योजनाओं के बारे में पहले से जानकारी थी'। सुरोविकिन ने एक वीडियो संदेश में प्रिगोझिन से विद्रोह शुरू होने के तुरंत बाद उसे रोकने की अपील की, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह पुतिन के पक्ष में हैं। रूसी राज्य मीडिया एजेंसी टीएएसएस ने बताया कि रूस के नेशनल गार्ड के निदेशक विक्टर ज़ोलोटोव ने सोमवार को दावा किया कि वरिष्ठ रूसी अधिकारियों को प्रिगोझिन की विद्रोह की योजनाओं के बारे में पता था, क्योंकि वैगनर बॉस के करीबी लोगों ने उन्हें लीक कर दिया था। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ोलोटोव ने यह भी दावा किया कि विद्रोह 'पश्चिमी ख़ुफ़िया सेवाओं से प्रेरित' था क्योंकि 'उन्हें कई सप्ताह पहले से पता था'।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.