Select Date:

मुश्किलों से बनाई गई थी फिल्म डॉन : प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी के ऊपर 12 लाख का कर्जा था, अमिताभ बच्चन-जीनत अमान ने फ्री में काम किया था

Updated on 22-02-2024 02:08 PM

नरीमन ईरानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर थे। अमिताभ बच्चन की फेमस फिल्म डॉन को प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी ने अपना लाखों रुपये का कर्ज उतारने के लिए बनाई थी। फिल्म पूरी होती इससे पहले ही उनका एक एक्सीडेंट में निधन हो गया था। हालांकि, फिल्म की शूटिंग रुकी नहीं और पूरी की गई।

दरअसल, नरीमन ईरानी ने जिंदगी-जिंदगी नाम की एक फिल्म बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इसी फिल्म के चलते उनके ऊपर लाखों का कर्जा हो गया था।

अमिताभ बच्चन-जीनत अमान और डायरेक्टर चंदर बरोट से नरीमन की मुलाकात फिल्म रोटी कपड़ा और मकान के दौरान हुई थी। इस फिल्म में नरीमन बतौर सिनेमैटोग्राफर काम कर रहे थे।

इस फिल्म के एक्टर्स और डायरेक्टर का नरीमन ईरानी से अच्छा संबंध था। वो सभी जानते थे कि प्रोड्यूसर काफी कर्जे में हैं। अच्छे रिश्ते के चलते इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और फिल्म के डायरेक्टर चंदर ने इस फिल्म के लिए किसी तरह की फीस नहीं ली थी।

अमिताभ बच्चन-जीनत अमान और डायरेक्टर चंदर का कहना था कि जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी, तो ही हम पैसे लेंगे।

कोई नहीं खरीदना चाहता था डॉन की स्क्रिप्ट

चंदर बरोट और नरीमन ईरानी से पहले कोई भी सलीम-जावेद से डॉन की स्क्रिप्ट खरीदने को तैयार नहीं था। देव आनंद, प्रकाश मेहरा और जीतेंद्र ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। उस समय तक स्क्रिप्ट को कोई टाइटल भी नहीं दिया गया था। डॉन स्क्रिप्ट का महज एक किरदार था। जब नरीमन ईरानी ने सलीम खान को अप्रोच किया तो उन्होंने कहा- 'हमारे पास एक ब्रेकफास्ट स्क्रिप्ट पड़ी है, जो कोई नहीं ले रहा है।' इस पर ईरानी ने कहा, 'चलेगा'। इस तरह डॉन फ्लोर तक पहुंची।

मनोज कुमार ने दी थी सलाह

फिल्म शुरू करने से पहले नरीमन ने मनोज कुमार को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी। कहानी सुनने के बाद मनोज कुमार ने उन्हें कुछ सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि फिल्म एक्शन से भरपूर है, इसलिए सेकंड हाफ के बाद एक गाना डाल दो। मनोज कुमार की बात मानकर नरीमन म्यूजिक कंपोजर कल्याण जी आनंद के पास गए। जब उन्होंने म्यूजिक कंपोजर को पूरी बात बताई तो इसके बाद ही फिल्म का फेमस गाना खइके पान बनारस वाला बनाया गया।

अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन की कहानी को सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा था। इसके डायरेक्टर चंदर थे। डॉन की शूटिंग पूरी होने से पहले ही नरीमन ईरानी का निधन हो गया था। कमालिस्तान स्टूडियो में हुई दुर्घटना में प्रोड्यूसर की जान चली गई थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग नहीं रोकी गई। ईरानी की पत्नी सलमा और फिल्म की बाकी टीम ने इस फिल्म को पूरा करने में अपनी जी-जान लगा दी थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो डॉन की रिलीज के बाद किसी तरह की पब्लिसिटी या प्रमोशन नहीं किया गया था। ये साल 1978 की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.