'सब पे भारी जनेऊधारी' फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में मचाएगी तहलका?
Updated on
05-07-2023 09:14 PM
भोजपुरी फिल्म 'ससुर बड़ा पैसेवाला' जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री की दशा और दिशा बदल देने वाले निर्माता–निर्देशक अजय सिन्हा एक बार फिर से अपनी नई फिल्म लेकर तैयार हैं। फिल्म का नाम फिल्म 'सब पे भारी जनेऊधारी' है। इसका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जो काफी आकर्षक है। यह फिल्म इसी साल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
'सब पे भारी जनेऊधारी' को अजय कुमार फिर से अपने अंदाज में लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि यह मूवी अपने नाम के अनुरूप ही हैं। इस फिल्म में खूब एंटरटेनमेंट होगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कमर्शियल फिल्म है, जिसे उन्होंने बेहद मेहनत के साथ फिल्मी पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। अजय कुमार ने कहा कि फिल्म की कहानी इतनी फ्रेश है कि इसका हर एक प्लॉट दर्शकों को नए की फील देगा।
फिल्म को लेकर यह बोले अजय कुमार
'सब पे भारी जनेऊधारी' का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह फिल्म फिर से भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाएगी? अजय कुमार ने कहा कि 'सब पे भारी जनेऊधारी' एक फैमिली फिल्म है। नई पीढ़ी के बहुत सारे लोग जनेऊ के बारे में नहीं जानते होंगे। वह एंटरटेनमेंट के जरिए सनातन धर्म से जुड़ी चीजों को दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं।
'सब पे भारी जनेऊधारी' की कास्ट
'सब पे भारी जनेऊधारी' में शालू सिंह, सूरज के शाह, अनामिका, प्रशांत राज, संतोष श्रीवास्तव, अनुराधा यादव, सत्य प्रकाश, अरुण सिंह, अजय सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है, जबकि गाने चरम हिन्दुस्तानी और अजय सिन्हा ने लिखे हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…