कालीन भैया और गुड्डू भैया का खेल होगा खत्म! Mirzapur 4 के बाद नहीं बनेगी वेब सीरीज? मिला ये बड़ा हिंट
Updated on
04-04-2024 05:05 PM
'मिर्जापुर 3' का हम सभी को बेसब्री से इंतजार है। पिछले दिनों OTT प्लेटफॉर्म 'प्राइम वीडियो' के इवेंट में वेब सीरीज की पहली झलक भी देखने को मिली, जहां कालीन भैया का किरदार कहता है कि 'भूल तो नहीं गए।' एक ओर जहां सीरीज के सीजन-3 को लेकर उत्सुकता अपने चरम पर है, वहीं शो में कालीन भैया की पत्नी बीना त्रिपाठी का रोल निभा रही रसिका दुग्गल के हवाले से एक चौंकाने वाला हिंट दिया जा रहा है। इसके मुताबिक, 'मिर्जापुर 4' इस वेब सीरीज का आखिरी सीजन हो सकता है।
जाहिर तौर पर यह खबर देश और दुनिया में 'मिर्जापुर' के करोड़ों फैंस के लिए बड़ा झटका है। मेकर्स ने हाल ही में पुष्टि की है कि 'मिर्जापुर सीजन 3' इसी साल जून-जुलाई में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
'मिर्जापुर 3' में गुड्डू भैया की बादशाहत
'मिर्जापुर 3' की कहानी गुड्डू भैया यानी अली फजल के किरदार की बादशाहत की होने वाली है। लेकिन इसके साथ ही अखंडानंद त्रिपाठी यानी पंकज त्रिपाठी का किरदार भी घायल शेर की तरह वापसी के इंतजार में है। लेकिन इससे पहले कि हम तीसरे सीजन में गोते लगाए, रसिका दुग्गल ने चौथे सीजन के बारे में कुछ बहुत ही रोमांचक अपडेट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रसिका दुग्गल ने कहा है कि 'मिर्जापुर 4' इस वेब सीरीज की कहानी का क्लाइमेक्स सीजन हो सकता है।
'मिर्जापुर 3' देख बढ़ने वाली है सीजन 4 के लिए एक्साइटमेंट
रिपोर्ट के मुताबिक, रसिका ने कहा है कि लोग एक बार शो का सीजन-3 देख लेंगे तो सीजन-4 के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगी। 'मिर्जापुर' की मौजूदा कहानी ने हर किरदार की दुनिया उलट-पुलट गई है। कालीन भैया के बेटे मुन्ना त्रिपाठी की मौत हो चुकी है, जबकि खुद काली भैया किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे हैं। गुड्डू भैया अब अपराध की दुनिया में बादशाह बन चुके हैं और उन्होंने अखंडानंद की कुर्सी ले ली है।
क्या वापस लौटेंगे मुन्ना भैया?
शो में बीना त्रिपाठी अपने बेटे को अगला बाहुबली बनाना चाहती है। हालांकि, शो के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने पिछले दिनों यह भी हिंट दिया था कि मुन्ना भाई के किरदार की शो में वापसी हो सकती है और इस बार यह पहले से अधिक खतरनाक होने वाला है। यह किरदार दिव्येंदु निभा रहे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…