Select Date:

शॉर्ट सेलिंग का इस तरह होता है खेल, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद इन 12 कंपनियों ने ऐसे की करोड़ों की कमाई

Updated on 31-08-2023 03:58 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। अडानी ग्रुप (Adani Group) और हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenberg Report) से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी शुरुआती जांच के बाद कहा है कि 12 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर्स की शार्ट सेलिंग से सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने जुलाई 2023 में सेबी (SEBI) के साथ अपनी जांच के कुछ निष्कर्ष साझा किए थे। बताया गया है कि ये सभी कंपनियां ऐसे देशों से काम करती हैं जहां पर बिजनस करने पर निवेशकों, कंपनियों या विदेशी निवेशकों पर बहुत कम या जीरो इनकम टैक्स लगता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन कंपनियों ने हजारों करोड़ रुपये कमाकर विदेशों में बैठे ‘बड़े खिलाड़ियों’ को फायदा पहुंचाया है।

रिपोर्ट से पहले ही कर ली थी पोजीशनिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल जब 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी, उससे पहले ही इन 12 कंपनियों में से कुछ ने पोजीशनिंग कर ली थी। शॉर्ट सेलिंग में पोजीशन लेने का मतलब शेयर बेचना होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक कंपनी जुलाई 2020 में आधिकारिक रूप से शुरू हुई थी। सितंबर 2021 तक कंपनी कोई बिज़नेस नहीं कर रही थी और सितंबर 2021 से मार्च 2022 तक सिर्फ छह महीने में इस कंपनी का कारोबार 31 हजार करोड़ रुपये का हो गया, जिससे कंपनी ने 1,100 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


क्या होती है शॉर्ट सेलिंग

जब शेयर बाजार में कोई आम निवेश किसी स्टॉक में निवेश करता है तो शेयर के भाव बढ़ने पर उसे मुनाफा होता है। लेकिन शॉर्ट सेलिंग इसके बिलकुल उलटा है। शॉर्ट सेलिंग में फायदा तब होता है जब किसी कंपनी के शेयर नुकसान में चले जाते हैं। इसे ऐसे समझें कि अगर किसी निवेशक को पता हो कि किसी कंपनी के शेयरों में आने वाले समय में गिरावट आ सकती है तो वह उस कंपनी के शेयरों को खरीदकर गिरावट आने पर बेच सकता है। इसे शॉर्ट सेलिंग कहते हैं। हिंडनबर्ग भी इसी तरह से कमाई करती है। इसे ऐसे समझिए कि अगर एक शॉर्ट सेलर पांच सौ रुपये के स्टॉक को तीन सौ रुपये के लेवल तक गिरने की उम्मीद करता है, तो वह मार्जिन अकाउंट का इस्तेमाल करके ब्रोकर से स्टॉक उधार ले सकता है और सेटलमेंट पीरियड से पहले उसी स्टॉक को वापस खरीद सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.