द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2: शहीर शेख ने बताया उन्हें क्यों कहते हैं 'इंडोनेशिया का शाहरुख खान', हैरान रह गए सब
Updated on
27-10-2024 03:21 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' के हाल ही के एपिसोड में काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख पहुंचे। तीनों अपनी फिल्म 'दो पत्ती' को प्रमोट करने पहुंचे थे। कपिल सबसे पहले स्टेज पर काजोल और कृति को लेकर आए और मजाक में कहा, 'एक वो हैं, जिनको मैं कॉलेज के टाइम से पसंद करता हूं, और एक वो हैं जो मुझे कॉलेज टाइम से पसंद करती हैं।' इसके बाद वह शहीर शेख को लेकर मजेदार खुलासा करते हैं।
कपिल शर्मा ने शहीर शेख से पूछा कि हमने सुना है आपको 'इंडोनेशिया का शाहरुख खान' कहा जाता है, क्या ये सच है? इस पर शरीर शेख ने कहा, 'हां सच है, वो लोग मुझे कभी-कभी इस नाम से बुलाते हैं।'
शहीर शेख हैं 'इंडोनेशिया के शाहरुख खान', एक्टर ने बताया क्यों
शहीर शेख ने आगे कहा, 'शाहरुख खान इंडोनेशिया में बड़े स्टार हैं। उनके लिए इंडिया मतलब शाहरुख खान है। तो जब मैंने वहां पर एक शो और कुछ फिल्में कीं, तो उन्होंने मुझे 'इंडोनेशिया का शाहरुख खान' बुलाना शुरू कर दिया।'
2-3 साल के लिए इंडोनेशिया चले गए थे शहीर शेख
मालूम हो कि शहीर शेख अपने करियर के पीक पर कुछ साल के लिए इंडोनेशिया चले गए थे। उनका शो 'महाभारत' भी इंडोनेशिया में खूब पॉपुलर हुआ था। शहीर शेख देखते ही देखते इंडोनेशिया में बड़े स्टार बन गए थे। 'महाभारत' के बाद इंडोनेशिया के कुछ शोज और फिल्में करने के बाद वहां उनका स्टारडम और बढ़ गया।
कृति ने की काजोल से खिंचाई
शहीर के अलावा कपिल शर्मा ने कृति सेनन और काजोल से भी कई सवाल किए। कृति अपने करियर में पहली बार किसी फिल्म में डबल रोल में हैं। वहीं काजोल पहली बार फिल्मी पर्दे पर पुलिस अफसर बनी हैं। इस पर कृति ने काजोल की खिंचाई की कि आखिर क्यों उन्होंने अब तक कॉप का रोल प्ले नहीं किया, जबकि उनके तो घर में ही 'सिंघम' (अजय देवगन) है।
25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'दो पत्ती'
'दो पत्ती' 25 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में एक्टिंग के अलावा कृति इसकी प्रोड्यूसर भी हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…