नए साल पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वो फिल्म, जिसने कमाए 8 अरब रुपये और तोड़ा 'अवतार' और 'टाइटैनिक' का रिकॉर्ड
Updated on
01-01-2025 05:20 PM
नया साल यानी 1 जनवरी, भले ही छुट्टी का दिन हो, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री इसे अच्छे से भुनाती है। क्रिसमस (दुनिया भर में) और संक्रांति (दक्षिण भारत में) पर सिनेमाघरों में बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन नए साल के वीकेंड पर बहुत कम फिल्में पर्दे पर उतरती हैं। फिर भी, ऐसी कई फिल्में हैं जिन्होंने छुट्टियों के दौरान लाखों डॉलर कमाए हैं, इनमें से ज्यादातर दिसंबर से ही कमाई कर रही हैं। इनमें से सबसे बड़ी फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे जल्द ही तोड़ा जाना मुश्किल है।
साल 2015 में, 'स्टार वार्स' सीक्वल ट्रायोलॉजी के रूप में सिनेमाघरों में वापस लौटा। नई फिल्मों में से पहली 'द फोर्स अवेकेंस' 18 दिसंबर, 2015 को रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। पहले वीकेंड पर आधे बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई करते हुए, स्टार वार्स एपिसोड VII ने रिकॉर्ड बुक को फिर से लिखा। इसने दूसरे और तीसरे हफ्ते में अपनी गति बनाए रखी।
'द फोर्स अवेकेंस' का नया साल पर कलेक्शन
फिल्म ने 31 दिसंबर, 2015 की शाम दुनिया भर में $39 मिलियन यानी 33,40,59,570 रुपये कमाए। फिर, नए साल के दिन इसने एक बड़ी छलांग लगाई, उत्तरी अमेरिका में $35 मिलियन यानी 2,99,79,70,500 रुपये और विदेशों में $26 मिलियन यानी 22,27,06,380 रुपये की कमाई की। 'स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस' ने नए साल पर $100 मिलियन यानी 8,56,56,30,000 रुपये का कलेक्शन कर सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया।
नए साल पर ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी 'टाइटैनिक'
लंबे अरसे से 'न्यू ईयर डे कलेक्शन' का रिकॉर्ड जेम्स कैमरून की, किसी न किसी फिल्म के पास रहा है। फिल्म निर्माता की 'टाइटैनिक' ने 1998 में 1 जनवरी को उत्तरी अमेरिका में $11.5 मिलियन की कमाई की थी। हालांकि कैमरून के सिर से ये ताज 2004 में कुछ समय के लिए छीन लिया गया था, जब 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ द किंग' ने $12 मिलियन से अधिक की कमाई की थी।
'द फोर्स अवेकेंस' ने 'अवतार' का तोड़ा रिकॉर्ड
मगर 1 जनवरी, 2010 को, 'अवतार' ने $25 मिलियन के डोमेस्टिक कलेक्शन के साथ उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। हालांकि उन सबसे भी ज्यादा कमाई करके 'द फोर्स अवेकेंस' ने 2016 में $35 मिलियन के साथ नया रिकॉर्ड बनाया था, जो आज भी बरकरार है। आखिरकार, 'स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर $2 बिलियन यानी 171,155,794,000 रुपये से जयादा की कमाई की। 1 जनवरी, 2025 तक, यह अब तक की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…