Select Date:

मुंबई के जिस होटल में ठहरे हैं राहुल, लालू और ममता, जानिए कितना है उसका एक दिन का किराया?

Updated on 31-08-2023 03:56 PM
नई दिल्ली: विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए (I.N.D.I.A) की मुंबई में बैठक हो रही है। 28 गैर-बीजेपी पार्टियों के इस गठबंधन की बैठक दो दिन चलेगी। इसमें सीटों के संभावित बंटवारे समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई जानी-मानी हस्तियां लेने रही हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक इस बैठक के लिए मुंबई के कलीना में स्थित ग्रैंड हयात होटल (Grand Hyatt Hotel) में करीब 200 कमरे बुक कराए गए हैं। शिव सेना (उद्धव ठाकरे ग्रुप), काग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) के नेता इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जीजान से जुटे हैं। इससे पहले इन दलों की बैठक पटना और बेंगलुरु में हुई थी। जानिए ग्रैंड हयात होटल के बारे में सबकुछ।

ग्रैंड हयात होटल की वेबसाइट के मुताबिक यह बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के करीब स्थित है। 10 एकड़ में फैले इस होटल को 2004 में शुरू किया गया था। तबसे यह बिजनस से जुड़े लोगों, विदेशी पर्यटकों और बॉलीवुड की हस्तियों का पसंदीदा ठिकाना बना हुआ है। इसका डिजाइन शिकागो की कंपनी Lohan Associates ने तैयार किया था। इसमें 548 कमरे और सर्विस अपार्टमेंट हैं। होटल में चार डाइन रेस्टोरेंट्स Soma, 55 East, Celini और China House हैं। बल्क बुकिंग्स में डिस्काउंट दिया जाता है। एयरपोर्ट से नेताओं को लाने ले जाने के लिए लिमोजिन का इंतजाम किया गया है।

कितना है किराया

इस होटल में कई सुइट, रूम और अपार्टमेंट उपलब्ध हैं। जहां तक सुइट की बात है तो होटल में डिप्लोमेटिक सुइट, ग्रैंड एग्जीक्यूटिव सुइट, ग्रैंड सुइट किंग, प्रेसिडेंशियल सुइट, वेरांदा सुइट किंग शामिल है। डिप्लोमेटिक सुइट में एक दिन का किराया 34,500 रुपये है जो टैक्स के साथ 40,710 रुपये बैठता है। होटल में प्रेजिडेंशियल सुइट में एक रात का किराया 299,000 रुपये है जो टैक्स और फीस के साथ 352,820 रुपये बैठता है। साथ ही इसमें 12 अलग-अलग तरह के रूम और आठ तरह के अपार्टमेंट भी शामिल हैं। इसमें रूम का एक दिन का किराया 11,000 रुपये से 14,500 रुपये तक है। टैक्स मिलाकर यह 12,980 रुपये से 17,110 रुपये बैठती है। जहां तक अपार्टमेंट का सवाल है तो वन बेडरूम ग्रैंड अपार्टमेंट का एक दिन का किराया 34,000 रुपये है जो टैक्स और फीस लगाकर 40,120 रुपये बैठता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.