Select Date:

20 रुपये से शुरू हुआ था मुंबई के बड़े मियां रेस्टोरेंट का सफर, ताज होटल वाले भी मंगाते हैं खाना

Updated on 14-09-2023 02:25 PM
नई दिल्ली: दक्षिण मुंबई के कोलाबा में स्थित लोकप्रिय रेस्टोरेंट बड़े मियां (Bademiya) एक बार फिर सुर्खियों में है। बुधवार को महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अधिकारियों ने इस पर छापा मारकर इसे सील कर दिया। सूत्रों के मुताबिक साफ-सफाई के बारे में आई शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि रेस्टोरेंट के किचन में कॉकरोच और चूहे पाए गए हैं। 76 साल पुराने इस रेस्टोरेंट के पास FSSAI का लाइसेंस भी नहीं था। इस रेस्टोरेंट का सफर कोलाबा में कबाब की छोटी-सी दुकान से शुरू हुआ था और आज यह मुंबई का जाना-माना रेस्टोरेंट है। देश की आजादी से पहले शुरू हुआ यह रेस्टोरेंट आज इतना खास बन गया है कि कई जानी-मानी हस्तियां यहां के जायकों का लुफ्त उठाने आती हैं।

बड़े मियां की शुरुआत मोहम्मद यासीन ने 1946 में कबाब की एक छोटी दुकान के रूप में हुई थी। यासीन 13 साल की उम्र में बिजनौर से मुंबई आए थे और 17 साल की उम्र में उन्होंने कोलाबा में ताज होटल के पीछे कबाब की दुकान खोली थी। यासीन के गुरु हजरत मोहम्मद आदम चिश्ती ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर 20 रुपये दिए थे और यासीन ने इन पैसों से कबाब कॉर्नर शुरू किया। यासीन दाढ़ी रखते थे और वहां आने वाले लोग प्यार से उन्हें मियां कहकर बुलाते थे। जब उनकी दाढ़ी बढ़ गई तो लोगों ने उन्हें बड़े मियां कहना शुरू कर दिया। इस तरह यासीन की दाढ़ी के साथ उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती गई।

कैसे हुई शुरुआत

रेस्टोरेंट के मालिक और मोहम्मद यासीन के पौत्र सलमान शेख कहते हैं कि बड़े मियां की शुरुआत सिगड़ी और सीख कबाब से हुई थी। कोलाबा मुंबई का टूरिस्ट पॉइंट है। यहां गेटवे ऑफ इंडिया के साथ-साथ ताज महल होटल है। वह कहते हैं, मेरे दादाजी ने मुंबई में कई कामों में हाथ आजमाया लेकिन कोई कम जमा नहीं। उनके पास सारे पैसे खत्म हो गए थे। घर वापस जाने से पहले वह अपने गुरु के पास गए। गुरु ने उन्हें 20 रुपये देते हुए कहा कि आप मुंबई में अपना आखिरी खाना खाकर जाइए। इन पैसों से ही बड़े मियां की शुरुआत हुई।
यासीन ने गुरु से मिले पैसों से सिगड़ी और मीट खरीदा। उन्होंने इस पर मसाला लगाकर कबाब बनाए।

शुरुआत में उन्हें खास सफलता नहीं मिली लेकिन कबाब की खूश्बू से धीरे-धीरे ग्राहक आने लगे। शुरुआत में नेवी के जवानों का आना शुरू हुआ और फिर आम लोगों ने भी बड़े मियां का रुख करना शुरू कर दिया। कारोबार बढ़ने के साथ बड़े मियां ने चिकन टिक्का और मटन की डिश बनाना भी शुरू कर दिया। इसके बाद रेस्टोरेंट में बिरयानी और बैदा रोटी भी बनने लगी। यहां कि चिकन और मटन बैदा रोटी बहुत मशहूर है। सलमान शेख कहते हैं कि उनके पास कई ऐसे ग्राहक आते हैं जो उनके दादाजी के समय से रेगुलर कस्टमर रहे हैं। फिल्म और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां बड़े मियां की दीवानी रही हैं। मुंबई के मशहूर ताज होटल में रुकने वाले कई ग्राहक भी बड़े मियां से खाना मंगाते हैं।

सफलता का राज

साल 2011 में यासीन पांच बेटों ने मिलकर फुल फ्लेज रेस्टोरेंट खोलने का फैसला किया लेकिन ओरिजनल की चमक अब भी बरकरार है। रेस्टोरेंट के को-ऑनर मोहम्मद गौस कहते हैं, मैंने अपने भाइयों के साथ मिलकर लंबे समय तक इसे चलाया है। हमारे बच्चों ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और उनके लिए हमने रेस्टोरेंट का विस्तार करने का फैसला किया था। आज मुंबई में कई स्थानों पर बड़े मियां के रेस्टोरेंट हैं। गौस कहते हैं, 'बड़े मियां की सफलता राज उसके मसालों में है। हम एक खास तरह की जड़ी-बूटी का इस्तेमाल करते हैं। मेरे पिता के गुरु ने उन्हें यह रेसिपी दी थी। उनसे हमें मिली और हम अपने बच्चों को सौंपेंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.