Select Date:

जम्मू-कश्मीर के राम मंदिर में कलश स्थापना अयोध्या से भेजा गया था, मार्तंड सूर्य मंदिर परिसर में स्थित है

Updated on 08-01-2024 01:08 PM

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध मार्तंड सूर्य मंदिर के अंदर बने राम मंदिर में कलश की स्थापना की गई। ये कलश अयोध्या से भेजा गया था, जिसे रविवार को विधि-विधान और भजन-कीर्तन के साथ मंदिर में स्थापित किया गया।

कलश स्थापना उत्सव में शामिल होने के लिए न सिर्फ बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित बल्कि देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु आए थे। इस मौके पर एक खास पूजा का आयोजन किया गया और कलश को मंदिर के अंदर रखा गया। वहां मौजूद लोगों ने देश में शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।

दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के चुनिंदा राम मंदिरों में यहां से कलश भेजा गया है। मार्तंड सूर्य मंदिर भी उनमें से एक है।

अनंतनाग में 1700 साल पुराना मार्तंड मंदिर भी
अनंतनाग में एक और मार्तंड मंदिर है, जो 1700 साल पुराना है, हालांकि इसके सिर्फ अवशेष बचे हैं। जिस तरह बाबर ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनवाई थी। उसी तरह 7वीं-8वीं शताब्दी में इसे भी मुगलों ने तोड़ दिया था। पहले ये मंदिर काफी समृद्ध और सूर्य उपासकों के लिए आस्था का केंद्र हुआ करता था।

मंदिर में 84 स्तंभ, चूने के पत्थर की चौकोर ईंटों का इस्तेमाल
मार्तंड मंदिर कश्मीर के दक्षिणी भाग में अनंतनाग से पहलगाम के रास्ते में मार्तंड नामक स्थान पर है। इसमें 84 स्तंभ हैं जो नियमित अंतराल पर रखे गए हैं। इस मंदिर को बनाने के लिए चूने के पत्थर की चौकोर ईंटों का उपयोग किया गया है जो उस समय के कलाकारों की कुशलता को दर्शाता है। इस मंदिर की राजसी वास्तुकला इसे अलग बनाती है।

30 साल बाद मार्तंड सूर्य मंदिर में हवन
2022 में प्राचीन मार्तंड सूर्य मंदिर में सूर्य हवन किया गया था। इस पूजा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, देश के विभिन्न शहरों से आए पुजारियों, स्थानीय लोगों और कश्मीर पंडितों ने भाग लिया था। सभी ने मिलकर घाटी में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इससे पहले 1990 में हवन और पूजा हुई थी।

कैसे पहुंचें मार्तंड मंदिर
ये मंदिर श्रीनगर से लगभग 70 किमी की दूर है। यहां से करीबी एयरपोर्ट श्रीनगर में और रेलवे स्टेशन अनंतनाग में है। देशभर के सभी बड़े शहरों से सीधी फ्लाइट्स मिल सकती है। अनंतनाग रेल मार्ग और सड़क मार्ग से सभी बड़े शहरों से जुड़ा है। यहां का मौसम सालभर अच्छा रहता है, इस वजह से मार्तंड मंदिर कभी भी पहुंच सकते हैं। जुलाई से अक्टूबर तक यहां की सुंदरता बढ़ जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.