Select Date:

वीकेंड में 'द केरल स्‍टोरी' ने बनाया नया कीर्तिमान, रविवार को फ‍िर उमड़ी भीड़

Updated on 29-05-2023 11:24 PM
अदा शर्मा की फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' ने आख‍िरकार 24वें दिन अपने नाम एक और कीर्तिमान जोड़ लिया है। सुदीप्‍ता सेन के डायरेक्‍शन में बनी यह विवादित फिल्‍म 200 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है। बॉक्‍स ऑफिस पर अपने चौथे वीकेंड में एक बार फिर फिल्‍म की कमाई में उछाल देखा गया। बीते तीन दिनों में इसने 10.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि फिल्‍म की कुल कमाई अब करीब 206 करोड़ रुपये हो गई है। सिनेमाघरों में फिल्‍म को कंपीटिशन की कमी का फायदा मिला है, जबकि कमल हासन से लेकर अनुराग कश्‍यप ने इसे 'प्रोपेगेंड फिल्‍म' बताकर एक बार फिर चर्चाओं में शुमार कर दिया है।


The Kerala Story Collection Day 24: 'बॉक्‍स ऑफिस इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द केरल स्‍टोरी' ने रविवार को 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इससे पहले शनिवार को इसने 4 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दिलचस्‍प है कि फिल्‍म को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं। तीसरे हफ्ते के आख‍िर यानी गुरुवार तक फिल्‍म की कमाई लगातार गिर रही थी। ऐसे में लगने लगा था कि अब यह फिल्‍म टिकट ख‍िड़की पर थकने लगी है। लेकिन वीकेंड आते ही फिल्‍म की चाल बदल गई। सिनेमाघरों में रविवार को दोपहर और शाम के शोज में 28% सीटों पर दर्शक नजर आए।

बंगाल में बैन हटने से नहीं हुआ फायदा, मुंबई में जबरदस्‍त कमाई

विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्‍शन हाउस में बनी 'द केरल स्‍टोरी', केरल राज्‍य में लड़कियों के जबरन धर्मांतरण और उन्‍हें ISIS जैसे आतंकी संगठन में भर्ती किए जाने की कहानी पर है। फिल्‍म के टीजर रिलीज के बाद से ही इस पर विवादों के बादल छाए हुए हैं। पश्‍च‍िम बंगाल में फिल्‍म पर बैन भी लगाया गया, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों रद्द कर दिया। लेकिन बैन हटाने का बहुत फायदा फिल्‍म को नहीं हुआ है। बंगाल में यह फिल्‍म एक-दो सिनेमाघरों में ही रिलीज हुई है। अपने चौथे वीकेंड में यह फिल्‍म मुंबई सर्किट में और मजबूत नजर आई। सिर्फ इस सर्किट से 24 द‍िनों में 80 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।

'द केरल स्‍टोरी' का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

पहले हफ्ते में कमाई - 77.21 करोड़ रुपये,
दूसरे हफ्ते में कमाई - 80.36 करोड़ रुपये,
तीसरे हफ्ते में कमाई - 37.79 करोड़ रुपये,
22वें दिन शुक्रवार को कमाई - 2.25 करोड़ रुपये,
23वें दिन शनिवार को कमाई - 4.00 करोड़ रुपये,
24वें दिन रविवार को कमाई - 4.25 करोड़ रुपये,
24 दिनों में 'द केरल स्‍टोरी' की कमाई- 205.86 करोड़ रुपये.

'जोगीरा सारा रा रा' और 'आजम' के फुस्‍स होने से मिला फायदा

बीते शुक्रवार को बॉक्‍स ऑफिस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'जोगीरा सारा रा रा' और जिम्‍मी शेरगिल की 'आजम' रिलीज तो हुई, लेकिन ये दोनों ही फिल्‍में डिजास्‍टर साबित हुई हैं। इसके साथ ही 'द केरल स्‍टोरी' को टक्‍कर देने वाली 'Fast X' की कमाई की रफ्तार भी अब धीमी हो गई है। वैसे भी हॉलीवुड फिल्‍म के दर्शक सीमित हैं। बॉक्‍स ऑफिस पर कंपीटिशन की कमी का सीधा फायदा 'द केरल स्‍टोरी' को मिला है। चौथे वीकेंड में चौंकाने वाली बात मैसूर सर्किट में देखने को मिली। यहां फिल्‍म की कमाई में तगड़ा उछाल आया है। इस सर्किट से अब तक 12 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है। इसी तरह बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में फिल्‍म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

'जरा हटके जरा बचके' से पहले कोई खतरा नहीं!

'द केरल स्‍टोरी' का बजट 15-20 करोड़ रुपये है। यह फिल्‍म पहले ही ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर बन चुकी है। इसके पास चौथे हफ्ते में भी खुलकर कमाई करने का मौका है, क्‍योंकि बॉक्‍स ऑफिस पर अगली बड़ी रिलीज अब 2 जून को विक्‍की कौशल और सारा अली खान की 'जरा हटके जरा बचके' है। रविवार को IPL के फाइनल मैच के पोस्‍टपोन होने के कारण भी 'द केरल स्‍टोरी' को फायदा पहुंचा। सोमवार की सुबह से हालांकि, दर्शकों की संख्‍या एक बार फिर से घट गई है। ऐसे में फिल्‍म की लाइफटाइम कमाई का आंकड़ा एक बार फिर 225 करोड़ के आसपास पहुंचता हुआ दिख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.