बिना कपड़ों के धूप सेंकता था मकान मालिक, किराएदार ने किराया देने से किया इनकार, कोर्ट ने क्या दिया फैसला?
Updated on
27-04-2023 07:13 PM
बर्लिन : जर्मनी की एक अदालत ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि एक मकान मालिक के अपनी बिल्डिंग के आंगन में बिना कपड़ों के धूप सेंकने से उसके किराएदार अपने किराए को कम नहीं कर सकते हैं। मामला जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर की एक बिल्डिंग से जुड़ा है जिसमें एक ह्यूमन रिसोर्स कंपनी ने एक ऑफिस फ्लोर किराए पर लिया है। विवाद तब खड़ा हुआ जब कंपनी ने कई अन्य शिकायतों के साथ-साथ मकान मालिक के नग्न होकर धूप सेंकने पर आपत्ति जताते हुए किराए पर रोक लगा दी।
कंपनी की तरफ से किराया न मिलने पर मकान मालिक ने अदालत का रुख किया। फ्रैंकफर्ट कोर्ट ने बुधवार को कंपनी के तर्क को खारिज कर दिया। अदालत ने पाया कि 'किराए की प्रॉपर्टी की उपयोगिता वादी (मकान मालिक) की ओर से खुद को आंगने में नग्न करने से प्रभावित नहीं हुई थी'। कोर्ट ने कहा कि उसे 'संपत्ति पर कोई अस्वीकार्य और अनुचित प्रभाव' दिखाई नहीं दे रहा है। जज निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ अपील पर फैसला सुना रहे थे जो मकान मालिक के पक्ष में सुनाया गया था।
ऑफिस से काफी दूर है आंगन
इस फैसले में कंपनी को सिर्फ सीमित राहत दी गई। कोर्ट ने पाया कि पड़ोस में शोर-शराबे वाले निर्माण कार्य के कारण किराएदार सिर्फ तीन महीने के किराए को कम करने का हकदार है। कोर्ट ने कहा कि जिस जगह पर मकान मालिक धूप सेंक रहा था, वह जगह किराए के दफ्तर क खिड़की से काफी दूर झुककर ही देखी जा सकती थी। यह भी कहा गया कि किराएदार यह भी साबित करने में विफल रहा कि वह सीढ़ियों का इस्तेमाल करके आंगन में गया था। इस आरोप के जवाब में मकान मालिक ने कहा कि उसने एक बाथरोब पहना था जिसे उसने सिर्फ सन लाउंजर से ठीक पहले उतार दिया था।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…