इन 3 सीन्स की हो रही तारीफ
'बड़े मियां छोटे मियां' को 'टाइगर 3' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अक्षय ने इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। एडवांस बुकिंग में 'बड़े मियां छोटे मियां' ने बुधवार दोपहर तक 1.31 करोड़ रुपये कमाए थे। देखना यह होगा कि ओपनिंग डे पर असल में इसकी कितनी कमाई होगी।
