Select Date:

चीन के काबू में होगा दुश्मन देश के राष्ट्रपति का दिमाग! AI को हथियार बनाकर अमेरिका, ताइवान से लड़ेगा जंग

Updated on 08-06-2023 07:07 PM
बीजिंग : चीन अब तक के सबसे 'खतरनाक' युद्ध की तैयारी कर रहा है जिसे 'Intelligentized War' कहा जा रहा है। यह जंग सिर्फ हथियारों से नहीं बल्कि 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' की मदद से लड़ी जाएगी। जैसा कि नाम से ही साफ है, इस युद्ध में किसी भी तरह के पारंपरिक हथियारों का इस्तेमाल किए बिना दुश्मन के दिमाग और इच्छाशक्ति को काबू में करके उसे हराने पर जोर होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन युद्ध के इस तरीके का इस्तेमाल ताइवान और अमेरिका के खिलाफ करना चाहता है।

इस तरह की लड़ाई से चीन लंबे और थकाऊ पारंपरिक युद्ध से बचना चाहता है जिसका बोझ उसकी वर्तमान अर्थव्यस्था नहीं उठा सकती। टेक्सास नेशनल सिक्योरिटी रिव्यू में प्रकाशित एक आर्टिकल में लिखा है, 'चीनी विचारकों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि 'इंटेलिजेंटाइज्ड वॉर' का मुख्य उद्देश्य दुश्मन की इच्छाशक्ति को नियंत्रित करना है। इसके तहत किसी देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों की इच्छाशक्ति को सीधे नियंत्रित करने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जाएगा, जैसे राष्ट्रपति, कांग्रेस के सदस्य और कमांडर और नागरिक भी।'

'आधुनिकीकरण के पीछे भाग रही चीन की सेना'

ऑस्ट्रेलियन स्ट्रेटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एएसपीआई) ने 'चाइना मिलिट्री वॉच' में लिखा, 'क्षेत्रीय विवादों के बावजूद, सैन्य क्षमता में चीन की वृद्धि ने इसके राजनीतिक लाभ को काफी बढ़ा दिया है और क्षेत्रीय सैन्य संतुलन को चीन के पक्ष में झुका दिया है। चीन की सेना तेजी से 'आधुनिकीकरण' के पीछे भाग रही है जिसका उदाहरण चीन की 'इंटेलिजेंटाइज्ड वॉर' या दुश्मन की इच्छाशक्ति को काबू में करने के लिए एआई का इस्तेमाल है।'

'एआई के गॉडफादर' को हो रहा अफसोस

दुनिया के कई टेक विशेषज्ञ आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग की चेतावनी दे चुके हैं और इसकी तुलना 'परमाणु हथियारों से पैदा होने वाले खतरों' से कर चुके हैं। 'एआई के गॉडफादर' के रूप में जाने जाने वाले ज्योफ्री हिंटन ने कुछ दिनों पहले गूगल से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एआई के 'खतरों' के बारे में खुलकर बात करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। एआई को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हिंटन ने कहा था कि 'मुझे अपने काम पर पछतावा हो रहा है'।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.