जितना दबाओगे, उतना ऊपर उठेगा... समय रैना के सपोर्ट में उतरे मुनव्वर फारूकी, अश्लील जोक पर मचा है बवाल
Updated on
13-02-2025 02:06 PM
अपने हिट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के कारण विवाद में आए समय रैना बड़ी मुश्किल में हैं। इस मुश्किल वक्त में कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी ने उनका साथ दिया है। मुनव्वर ने समय रैना को हिम्मत देते हुए कहा कि जितना दबाओगे उतना ऊपर उठेगा। हाल ही उनके शो में रणवीर अल्लाहबादिया आए। उन्होंने पैरेंट्स को लेकर भद्दा और अश्लील कमेंट किया, जिस पर सारा देश उबल पड़ा। जहां बहुत से लोग और यहां तक कि नेता भी समय और रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ खड़े हो गए, वहीं कुछ सेलेब्स ने समय रैना का सपोर्ट किया है।
इन्हीं सेलेब्स में एक नाम 'बिग बॉस 17' के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का भी है। मुनव्वर, समय रैना के दोस्त भी हैं। मालूम हो कि समय रैना और रणवीर अलाहबादिया समेत 5 लोगों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। यहां तक कि समय ने यूट्यूब से अपने शो के सारे एपिसोड्स डिलीट कर दिए और सफाई दी। देशभर में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं।
मुनव्वर का समय रैना के लिए पोस्ट
इसी बीच मुनव्वर ने समय रैना का सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'समय, कला जो है वो स्प्रिंग की तरह है, जितना दबाओगे, उतना ऊपर उठेगा।'
मुनव्वर भी कई बार फंसे, एक बार 35 दिन जेल में रहे
मालूम हो कि खुद मुनव्वर फारूकी भी कई बार विवादों में फंस चुके हैं। वह अपने जोक्स के कारण भी निशाने पर रहे। एक मामले में उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। मुनव्वर फारूकी ने साल 2021 में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर बवाल मचा। उन्होंने राम और सीता के बारे में असंवदेनशील कमेंट किया था। इस मामले में मुनव्वर को 35 दिन तक जेल में रहना पड़ा था। साल 2021 में उनके दो महीनों के अंदर ही 12 शोज रद्द कर दिए गए थे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…