'पहाड़ ने गोद में सुला लिया..', वैभवी-नितेश पांडे को यादकर 'साराभाई' के 'रोसेश' राजेश की नम हुईं आंखें
Updated on
24-05-2023 08:17 PM
मनोरंजन जगत से बुधवार को एक के बाद एक बुरी खबर सामने आई। पहले 'साराभाई vs साराभाई' की वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। फिर सामने आया कि 'अनुपमा' फेम नितेश पांडे का भी हार्ट अटैक के चलते 51 साल की उम्र में निधन हो गया। इन दोनों एक्टर्स के साथ काम कर चुके राजेश कुमार ने हमारे साथ खास बातचीत में दुख जताया। उन्होंने बताया कि इन दोनों कलाकारों के साथ वह काम कर चुके थे। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि ये दोनों अब हमारे बीच में नहीं हैं। 39 साल की वैभवी को याद कर राजेश भी भावुक हो गए। आइए बताते हैं उन्होंने वैभवी और नितेश के बारे में क्या बताया?
Vaibhavi Upadhyay के साथ 'साराभाई vs साराभाई' में राजेश कुमार ने 'रोसेश' का किरदार निभाया था। दोनों को साथ में खूब पसंद किया जाता रहा है। नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत में Rajesh kumar ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वैभवी हमारे बीच नहीं है। मैं हैरान हूं। वह बहुत ही हंसमुख लड़की थीं। एक मजबूत एक्टर थीं। 'साराभाई vs साराभाई' में वैभवी में उनका बहुत ही मुश्किल किरदार था, लेकिन उन्होंने बहुत ही बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। मैं अक्सर उनसे कामकाज को लेकर पूछता था कि आप कैसे इतने जल्दी डायलॉग को याद कर लेती हैं। वह इतना हंसती थी कि उनके 32 दांत नजर आते थे। वह बहुत ही सुलझी हुई लड़की थीं। उन्हें पहाड़ों से बहुत प्यार था। क्या पता था कि पहाड़ ही उसे अपनी गोद में सुला लेगा।
नितेश पांडे की यादों को किया राजेश कुमार ने साझा
Nitesh Pandey को याद करते हुए राजेश कुमार बताया कि पांडे जैसे दिखते थे, वह बिल्कुल वैसे ही थे। मैंने और नितेश ने पहली और आखिरी बार 'महाराज की जय हो' में साथ में काम किया था। नितेश सब लोगों को कहते थे कि हम पहली बार काम कर रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि जैसे हम बचपन के दोस्त हैं। वह काफी मैच्योर भी थे। वह डॉग्स के लिए काफी सेंसेटिव थे। वह अक्सर अपनी गाड़ी में स्ट्रीट डॉग्स के लिए खाना लाया करते थे।
वैभवी उपाध्याय का निधन
वैभवी उपाध्याय का 22 मई 2023 को कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के बोरीवली वेस्ट में होगा। वहीं अभी नितेश पांडे को लेकर इस प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…